Mp News: कांग्रेस को बड़ा झटका! BJP में शामिल हुए अंबाह से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखबार, बोले- कांग्रेस में ना संगठन है ना नेतृत्व

पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखबार भाजपा में शामिल
Former MLA joined BJP: बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सीएम शिवराज, बीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।  विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। मुरैना की अंबाह विधानसभा से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखवार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। आज सुबह 10:30 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि सत्य प्रकाश सखबार बीएसपी से विधायक रहे हैं। वर्तमान में सत्य प्रकाश सखबार कांग्रेस के नेता रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब भाजपा ने भी चंबल में पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मुरैना की अंबाह विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे और वर्तमान में कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश सखबार ने भाजपा की सदस्यता ली। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सीएम शिवराज, बीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

सदस्यता लेने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सखबार ने कहा कि कांग्रेस में ना तो नेतृत्व है ना ही संगठन है। कांग्रेस गुटबाजी में बटी हुई पार्टी है। मैं चुनाव लड़ने के लिए खड़ा हुआ था।कांग्रेस के नेताओं ने ही मुझे हरवाया है।उन्होंने कहा कि यह बात उनको पहले से पता थी, लेकिन राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। सखबार ने कहा कि उनकी कांग्रेस में उपेक्षा हो रही थी। इसलिए भाजपा में शामिल हुआ हूं। संगठन जो भी जिम्मेदरी देगा, उसे निभाने की कोशिश करुंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!