Mp Election 2023 : प्रदेश में भले ही BJP का परचम लहराया है; पर नर्मदापुरम जिले के सरकारी कर्मचारी चाहते थे सत्ता परिवर्तन

Results: Even though BJP flag is hoisted in MP; But govt officials of Ujjain district wanted change of power

पोस्टल बैलेट पेपर के आंकड़े कुछ और ही कह रहे
– फोटो : देनवापोस्ट

दीपक शर्मा: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में शायद सरकारी अमले की मंशा सरकार बदलने की थी। दरअसल, नर्मदापुरम जिले में पोस्टल बैलेट पेपर के जरिए डाले गए मतों के आंकड़ों से तो यही स्पष्ट हो रहा है। आंकड़े बताते हैं कि जिले में 44.36% पोस्टल बैलेट पेपर के मत कांग्रेसी प्रत्याशियों को मिले और भाजपा के खाते में 37.74% मत गए। जबकि 17.89% मत पोस्टल बैलेट पेपर से निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों को प्राप्त हुए।

जानकारी के मुताबिक, जिले की चारों विधानसभाओं में डाले गए 5500 पोस्टल बैलेट पेपर के मत वैध पाए गए। इनमें से 2400 कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले और 2076 भाजपा प्रत्याशियों को। यानी कांग्रेस के पक्ष में 324 मत अधिक पड़े। जबकि 1024 मत निर्दलीय और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के खाते में गए हैं। पोस्टल बैलेट पेपर के इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि सरकारी अमला परिवर्तन के मूड में था। आंकड़े यह भी बताते हैं कि सिवनी मालवा में ही भाजपा को अधिक मत मिले बाकी सभी तीन विधानसभाओं में कांग्रेस को समर्थन मिला है।

विधानसभा वार पोस्टल बैलेट पेपर के आंकड़े यह भी बताते हैं कि जिले की चार विधानसभाओं में कांग्रेस के प्रत्याशियों को भाजपा की तुलना में ज्यादा मत मिले हैं। केवल एक सिवनी मालवा विधानसभा में भाजपा के पक्ष में 113 मत ज्यादा हैं। जबकि पूरे जिले की बात करें तो होशंगाबाद विधानसभा में ही सर्वाधिक 1893 वैध मत पाए गए हैं।

पोस्टल बैलेट पेपर के उप जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़े जानिए कि किस विधानसभा में किसको कितने मत मिले।

विधानसभा

पिपरिया

भाजपा को 391 मत मिले

कांग्रेस को 656 मत मिले

सोहागपुर

भाजपा को 485 मत मिले

कांग्रेस को 693 मत मिले

होशंगाबाद

भाजपा को 606 मत मिले

कांग्रेस को 610 मत मिले

सिवनी मालवा

भाजपा को 594 मत मिले

कांग्रेस को 481 मत मिले

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!