बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष ने सरकार को प्रदेश में हुए घोटालो पर घेरने की तैयारी की है। कांग्रेस बजट सत्र में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाएगा। इस मामले में कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव लेकर आएगी। इसके अलावा कांग्रेस ने नर्सिंग फर्जीवाड़ा, जल संवर्धन मिशन में गड़बड़ी, यूनिवर्सिटी में कुलगुरु की अवैध नियुक्ति, धान खरीदी में घोटाला, आंगनबाड़ी में करोड़ों के बर्तन खरीद में घोटाले जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगी।
किसान कांग्रेस का विधानसभा का घेराव
किसानों को लेकर कांग्रेस नेता विधानसभा का घेराव करेंगे। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ भाजपा के 2023 विधानसभा चुनाव में किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं होने को लेकर प्रदर्शन करेगी। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस रंगमहल चौराहे पर सुबह 11 बजे किसानों को न्याय दिलाने के लिए एकत्रित होंगे। यहां पर नेताओं के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद विधानसभा का घेरावे करने के लिए आगे बढ़ेगी। पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुरी तैयारी की है। जगह-जगह बैरिकेटिंग की गई है।