बालों को दोबारा उगाने में मदद कर सकता है पुदीना हेयर पैक, बस ऐसे करें इस्तेमाल

mint hair pack- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL
mint hair pack

पुदीना एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर है जो कि स्कैल्प के लिए कारगर तरीके से काम करता है। इसके अलावा इन पत्तियों में कई ऐसे अन्य गुण भी हैं जो कि बालों के लिए कारगर तरीके से काम करते हैं। जैसे कि पुदीना हेयर पैक बालों को दोबारा उगाने में मदद कर सकता है। पर जरूरी ये है कि बालों के लिए पुदीने का इस्तेमाल आप सही तरीके से करें। तो, आइए जानते हैं पुदीना से हेयर पैक कैसे बनाएं, इसे कब और किस समय बालों में लगाएं।

पुदीना हेयर पैक कैसे बनाएं?

पुदीना हेयर पैक बनाने के लिए पहले तो पुदीने की पत्तियां ले और इसमें थोड़ा लौंग और मेथी के बीज मिलाकर पीस लें। जब आप इसे पीस लेंगे तो, इसमें एलोवेरा मिला लें और इसे अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इन दोनों का एक पेस्ट तैयार करें और इसे अपने बालों पर लगा लें। ये आपके बालों के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही आपके पोर्स को साफ करता है जिससे बालों तक पोषण पहुंचता है और इन्हें बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये पुदीना हेयर पैक उन कारकों को बढ़ावा देते हैं जिससे नए बालों को आने में मदद मिलती है।

mint hair pack recipe benefits

Image Source : SOCIAL

mint hair pack recipe benefits

पुदीना हेयर पैक के फायदे

1. डैंड्रफ में कारगर

डैंड्रफ को कम करने में पुदीना हेयर पैक लगाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये असल में स्कैल्प में जमा गंदगी को साफ करता है और डैंड्रफ को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये हेयर पैक उन पोर्स को साफ करता है जिसमें जब गंदगी जमा हो जाती तो बालों को पोषण नहीं मिल पाता है और बाल अंदर से खराब होने लगते हैं और झड़ जाते हैं।

2. स्कैल्प को ठंडा रखता है

स्कैल्प को ठंडा रखने में पुदीना हेयर पैक कारगर तरीके से काम करता है। ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको बालों के लिए पुदीना हेयर पैक का इस्तेमाल करना चाहिए जो कि बालों के लिए कई प्रकार से काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!