Makhannagar News : माखन नगर में विश्व संगीत दिवस मनाया गया

माखननगर : स्वर- नाद म्यूजिक क्लास  बाबई के संयोजन से विश्व संगीत दिवस पर शास्त्री संगीत का कार्यक्रम  आयोजित किया गया। माखन नगर बाबई में प्रति 5 वर्ष से लोकेश अहिरवार और सत्यम दुबे ,संगीत शिक्षा गायन, वादन एवं नृत्य की शिक्षा कुशल शिक्षकों द्वारा दी जा रही है। इसमें खैरागढ़ से आए हुए संगीत कलाकार वायलिन वादक गोल्ड मेडलिस्ट, इंटरनेशनल संगीत शिरोमणि से पुरस्कृत मनीष कुशवाहा द्वारा राग अहिर भैरव बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
स्वर-नाद म्यूजिक अकादमी के  संयोजक – लोकेश अहिरवार और सत्यम दुबे  ने बच्चों को संगीत और कला के प्रति जागरूक कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में  प्राची दुबे, नंदनी यादव,चंचल यादव, सीमा तिवारी, सिद्धि तिवारी,नमामि तिवारी,सनी सराठे ,काजल सराठे,कृष्णकांत शर्मा, खुशी शर्मा,नवीन अहिरवार,पर्व पाटनी, प्रियांशी अहिरवार,सोरिया राठौड़,अथर्व सोनी, विराट जोशी, वैभव द्विवेदी,श्रिया श्रोती और स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य  अनीश सराठे सहित सभी संगीत विद्यार्थियों के साथ अपनी-अपनी कला से संगीत कला की प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!