Makhannagar News : डायरेक्‍टर स्‍मारिका सिम्‍मी पटेल गुर्जर ने किया माखन नगर कृषि उद्योग विकास निगम ब्रांच का निरीक्षण

कृषि उद्योग विकास निगम की संचालक (डायरेक्टर) स्मारिका सिम्मी पटेल गुर्जर ने कृषि उद्योग विकास निगम की माखन नगर की शाखा (Branch) में विजिट किया। सिम्मी पटेल ने माखन नगर शाखा (Branch) मे कृषि उद्योग विकास निगम को लेकर क्या-क्या कार्य हुए वार्षिक बजट से शाखा मे कितने कार्य हुए कृषि अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। माखन नगर शाखा के अंतर्गत आने वाली भूमि में आम, कटहल के पेड़, बाग, बगीचों का निरीक्षण किया एवं माखन नगर शाखा की गोदाम, भंडार गोदाम मे कितनी मात्रा मे धान, गेहूं अनाज का भंडारण किया गया इसका निरीक्षण किया। सिम्मी पटेल ने जिले के माखन नगर शाखा के कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय सीमा के पहले कृषि निगम से संबंधित कार्यों को माखन नगर शाखा मे अतिशीघ्र पूरा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!