Makhannagar News: महाविद्यालय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम का आयोजन

श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में  22अगस्त24 को उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार चन्द्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण की स्मृति में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गत वर्ष 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के अवतरण और प्रज्ञान रोवर के परिनियोजन से चन्द्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण किया गया था। सफलता के ऐतिहासिक क्षणों की स्मृति में ही यह आयोजन महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए साइंस क्विज़ , पेंटिंग, विशेष व्याख्यान और चन्द्रयान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नीता चौबे, जिला नोडल अधिकारी श्री आर के चौकीकर , प्रो. डी.एस. खत्री, प्रो. अमिताभ शुक्ला, विज्ञान संकाय से विभागाध्यक्ष श्रीमती सुषमा यादव, पंकज बैरवा, डॉ अनिता साहू, एवं डॉ क्षमा मेहरा उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!