Makhannagar News : जनपद प्रांगण में हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह

माखन नगर जनपद प्रांगण मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत, सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विवाह गायत्री परिवार द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया। वर वधु को सामाजिक संस्थाओं एवं कर्मचारियों के संगठन ने घर गृहस्थी की सामग्री भेंट की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र सिह राजपूत ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह पटेल, सचिव संघ माखन नगर ,सहायक सचिव संघ माखन नगर ,जनपद पंचायत परिवार, मनुष्य मिलन परिवार, नगर परिषद अध्यक्ष रीना आकाश तिवारी ,विनीत राजपूत ,स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, पवन श्रोती, ब्राह्मण महिला मंडल, वर वधु को घर गृहस्थी की सामग्री भेंट की।

शासन की ओर सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत वर वधु को 49000 की राशि का प्रदान की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह पटेल, उमेश यादव ,जनपद अध्यक्ष सावित्री परिनामें , नगर परिषद अध्यक्ष रीनाआकाश तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश अग्रवाल ,जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, पार्षद सुरेंद्र मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण शामिल हुए।

जनपद सदस्य कार्यक्रम में शामिल नहीं


वहीं जनपद पंचायत के कुछ जनपद सदस्य कार्यक्रम में आमंत्रण नहीं मिलने से जनपद सदस्य रीना जितेंद्र मीणा, राजेंद्र मीणा,  नारायण सैनी, सविता राजेश यादव, बबली राम गोविंद यादव आदि कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।  जनपद सदस्य ललित यादव ने देनवा पोस्ट को बताया कि हम जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित ही नहीं किया गया। ग्रुप में लेटर डालकर सीईओ ने जनप्रतिनिधियों का अपमान किया है।  शासन को सीईओ की कार्य प्रणाली पर अंकुश लगाना चाहिए। जनपद पंचायत सीईओ एससी अग्रवाल का कहना है कि सभी सदस्यों को ग्रुप पर सूचना दी गई थी एवं संबंधित के हाथों कार्ड भी भिजवाए हैं मिले या नहीं मिले इसकी जानकारी मुझे नहीं है। फिर भी मालूम करता हूं कि उन तक कार्ड कैसे नहीं पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!