lok sabha election 2024 : लोकसभा चुनाव का खत्म हुआ इंतजार, कल ऐलान; कई राज्यों के इलेक्शन भी साथ

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंतजार खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को इलेक्शन का शेड्यूल जारी करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत 4 राज्यों के चुनावों की तारीखों का भी ऐलान करेगा। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद सरकारें नई घोषणाएं नहीं कर सकेंगी। हालांकि पहले से जारी विकास कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक दलों को कई तरह के प्रतिबंधों का पालन करना पड़ेगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कल किया जाएगा।
आपको बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे। चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे। उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं। कांग्रेस पार्टी महज 52 सीटें जीत सकी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल 92 सीटें मिली।
सुप्रीम कोर्ट नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक नहीं लगाएगा