खमरिया की आयुध निर्माणी में डेटोनेटर फटने की घटना हुई है।
– फोटो : सोशल मीडिया
ओएफके प्रबंधन के अनुसार एफ-1 अनुभाग बिल्डिंग नंबर 83 में डेटोनेटर एम 24 के पीडीएस प्यूज की फीलिंग का कार्य किया जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे कर्मचारी एस गोबिनाथ डी व्ही डब्ल्यू डेटोनेटर में एलविल लगा रहे थे। इस दौरान डेटोनेटर फंक्शन कर गया। इसके कारण उनके बाएं हाथ का अंगूठा व उंगलियों में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल ओएफके अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया। प्रारंभिक उपचार देने के बाद निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर है और स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि ओएफके खमरिया में लगातार हादसे घटित हो रहे हैं। इस साल लगभग आधा दर्जन घटनाएं घटित हुई हैं।