बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सीट शेयरिंग राज्य स्तर पर होगी। अगर कहीं ये फॉर्मूला काम नहीं करता है, तो हम सभी इस मामले पर मिलकर फैसला लेंगे। साथ ही खड़गे ने कहा कि पीएम कौन होगा इसका फैसला हम जीतने के बाद करेंगे।
