बिजली बिल नहीं भरा तो 80 सरकारी स्कूलों की बिजली कट
बीईओ के द्वारा कोई सहयोग नहीं
इसके बाद बिजली कंपनी के जेई सुनील पांडे से बात की। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े छह लाख रुपया बिजली बिल बकाया है। बिल जमा करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हमारे कर्मचारियों ने कई बार संपर्क किया, उन्हें बिल भिजवाए गए, लेकिन बीईओ के द्वारा कोई सहयोग नहीं दिया गया और वो टाला मटोली करते रहे। उन्हें यह भी बताया गया कि मार्च क्लोजिंग का समय चल रहा है, इसलिए बिलों का भुगतान करना आवश्यक होगा, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। दो दिन पहले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग थी, जहां से उन्हें निर्देश दिए गए कि जिन स्कूलों का बिल बकाया है, उनके कनेक्शन काट दिया जाए और इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।