माखन नगर में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, कांग्रेसियों ने मुस्लिम भाइयों को मिठाई खिलाकर दी ईद की मुबारकबाद

माखन नगर। रमजान के पवित्र महीने के समापन पर ईद का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।

इसी दौरान मंगलवारा बाजार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अनोखी पहल करते हुए ईदगाह से लौट रहे मुस्लिम भाइयों का स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत यादव (मोनू) ने इस अवसर पर कहा कि हिंदू-मुस्लिम सभी भाई-भाई हैं और त्योहार आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप मिश्रा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश तिवारी, रामनारायण सिंह चचौड़िया, रमेश तिवारी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र बडगूजर, मोहन सोनी, सुंदरलाल जांगड़े, प्रकाश चौरसिया, अनिल चौरे, गब्बर राजपूत, मुंटी जैन, मुकेश चौहान, शेखर राजपूत, ब्रज भारती बडगूजर, जित्तू चौधरी, मल्लू साहू, भवानी साहू, राजकुमार गुप्ता, सतीश आचार्य, बलराम अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने भी सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं।

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!