
माखननगर। शहर में सड़क चौड़ीकरण के कार्य को लेकर विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लाइन शिफ्टिंग एवं उपकेंद्र बाबई में नए 11 केवी फीडर संयोजन के चलते आज 28 मार्च 2026 (शनिवार) को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार—
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
क्षेत्र: 11 केवी बाबई शहर फीडर से जुड़े सभी क्षेत्र
शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत बिजली लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही, उपकेंद्र बाबई में नया 11 केवी फीडर जोड़ा जा रहा है।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग करें, ताकि कार्य समय पर पूरा किया जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य पूर्ण होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बहाल कर दी जाएगी