Narmadapuram : महाविद्यालय में दृष्टिपथ योजना कार्यक्रम संपन्न

माखन नगर : स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में दृष्टिपथ योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर नीता चौबे ने इस योजना का महत्व व उद्देश्य को बतलाया, तत्पश्चात शिक्षक विद्यार्थी करनी कार्यक्रम के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि, रामायण, वीरांगना दुर्गावती, महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित भाषण व संवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, साथ ही प्राकृतिक वर्णन के तहत हिमालय से लेकर अरावली के बारे में विस्तार से वर्णन किया एवं भौगोलिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से जानकारी प्रदान की । वर्तमान में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के प्रभारी डॉक्टर क्षमा मेहरा ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि हमारी पुरानी संस्कृति, पुराने महाकाव्य और जो भौगोलिक वातावरण की आपको संपूर्ण जानकारी होना चाहिए इससे आपका सामान्य ज्ञान तो बढ़ता ही है, साथ ही साथ आपका व्यक्तित्व विकास भी होता है । कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर कविता दुबे द्वारा किया गया एवं हिंदी विभाग से डॉक्टर सुमन अवस्थी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!