हरिद्वार, उत्तराखंड | हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 20 पुरुष, 8 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। हादसा दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ अनियंत्रित होने के कारण हुआ।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतकों और घायलों की पहचान जारी कर दी है, हालांकि कुछ लोगों की पहचान अभी भी बाकी है।
मृतकों की सूची (पहचान किए गए नाम):
1. आरुष (12 वर्ष), पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, बरेली, उत्तर प्रदेश
2. शकल देव (18 वर्ष), पुत्र बेचन, अररिया, बिहार
3. विक्की (18 वर्ष), पुत्र रिक्का राम सैनी, रामपुर, उत्तर प्रदेश
4. विपिन सैनी (18 वर्ष), पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, काशीपुर, उत्तराखंड
5. वकील, पुत्र भरत सिंह, बारांस्की, उत्तर प्रदेश
6. शांति, पत्नी रामभरोसे, बदायूँ, उत्तर प्रदेश
(अन्य दो मृतकों की पहचान जारी)
🏥 घायलों की प्रमुख सूची में शामिल हैं:
कृति (6 वर्ष), मोतिहारी, बिहार
आराधना (5.5 वर्ष), भागलपुर, बिहार
एकाक्षी (4 वर्ष), धामपुर, उत्तर प्रदेश
राज कुमार (14 वर्ष), मोतिहारी
निर्मला (30 वर्ष), बरेली
विनोद शाह (35 वर्ष), भागलपुर
सरकारी प्रतिक्रिया व राहत कार्य
उत्तराखंड सरकार ने हादसे पर दुख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने:मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती 14 गंभीर घायलों से मुलाकात की और कहा: “सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों को सहायता दे रही है। विस्तृत जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा।”