आसमान में छाए बादल
प्रदेश के कई जिलों में नौतपा खत्म होने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई है, लेकिन दमोह जिला अभी भी इससे अछूता है। यहां बारिश के कोई आसार भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। बीच में आसमान में बादल जरूर छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं होती है। बुधवार की सुबह भी सूरज निकलने के साथ ही काफी तेज गर्मी का एहसास होने लगा था, जैसे-जैसे धूप बढ़ती जा रही थी गर्मी भी अपना प्रकोप दिखा रही थी। जिससे शहर की सड़कें दोपहर 2 बजे सुनसान दिखाई देने लगी। इसके बाद आसमान में हल्के बादल छा गए और शाम करीब 5 बजे हल्की बूंदाबांदी होने लगी। करीब 15 मिनट तक हुई इस बूंदाबांदी से उमस का बढ़ना शुरू हो गई, जिससे लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ा।