
माखननगर। कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के उद्देश्य से नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, माखननगर के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार, 4 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर हाल ही में नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडे ‘गुड्डन भैया’ का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की संभावना है।
सम्मेलन का आयोजन साई जयहिंद मैरिज गार्डन, पिपरिया रोड, माखननगर में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इसके उपरांत स्नेहभोज का भी आयोजन रहेगा।
कांग्रेस नेताओं ने नगर व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।