Cashew Nut Benefits: एक दिन में कितने काजू खाना हेल्दी? जानें सेवन का सही तरीका

Cashew Nut Benefits: ड्राई फ्रूट्स में काजू का जवाब नहीं. स्वाद में जबरदस्त होने के साथ ही इसके सेहत पर भी कमाल के फायदे होते हैं. कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर काजू कुछ लोगों को इतना पसंद होता है कि वे एक बार में ही 10-15 खा जाते हैं. हालांकि, किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में और सही समय पर करने से ही अधिक लाभ होता है. कुछ लोग काजू को हल्का रोस्ट करके खाते हैं तो कुछ बिना भूने ही खाना पसंद करते हैं. इसका अधिक इस्तेमाल खीर, सेवई, स्वीट डेजर्ट, हलवा, मिठाई आदि में होता है. हालांकि, काजू को कितनी मात्रा में और किस समय खाना चाहिए, ये भी जान लेना जरूरी है.

काजू में मौजूद पोषक तत्व
काजू में ढेरों पोषक तत्व होते हैं जैसे कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, सी, ई, के, बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, कॉपर, फॉस्फोरस, हेल्दी फैट्स, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि. ये सभी न्यूट्रिशंस सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं, जो कई तरह के रोगों को दूर रखते हैं. शरीर को हेल्दी रखते हैं.

एक दिन में कितने खाएं काजू?
फिशरइंस्टीट्यूट डॉट कॉम में छपी एक खबर के अनुसार, काजू के अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है. ऐसे में आप नहीं चाहते हैं कि आपका वजन बढ़े और इसके पोषण संबंधी लाभों का अधिक से अधिक प्राप्त करने के लिए रोजाना थोड़ी मात्रा में काजू का सेवन करें. इसके लिए आप डेली सिर्फ 5 से 10 काजू ही खाएं. यदि आप हेल्दी फैट और प्रोटीन के सोर्स की तरह इसका सेवन कर रहे हैं तो आप 15 से 30 काजू एक दिन में खा सकते हैं. हालांकि, बेहतर है कि आप किसी एक्सपर्ट या डाइटिशियन से इस बारे में सलाह लेकर ही काजू का सेवन करें.

कितना काजू खाना अधिक होता है?
एक दिन में 40 से अधिक काजू खाना अनहेल्दी होता है. हालांकि, एथलीट्स, स्पोर्ट्स मैन 30-40 काजू का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि उनका मेटाबॉलिज्म हाई होता है. वे आम लोगों के मुकाबले फिजिकल एक्टिविटी भी अत्यधिक करते हैं. बेहतर है कि एक्सपर्ट की राय लेकर ही काजू का सेवन करें.

काजू खाने के फायदे
काजू में अनसैचुरेटेड फैट्स और कुछ आवश्यक मिनरल्स जैसे कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन के साथ ही विटामिन के, ई और बी विटामिन भी होते हैं. कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि काजू जैसे नट्स का सेवन करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है, जिससे हृदय रोग होने की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है. इसके अलावा, काजू में कुछ विटामिन और मिनरल्स जैसे पोटैशियम, विटामिन ई, विटामिन बी6 और फोलिक एसिड हार्ड डिजीज के होने की संभावनाओं को काफी हद तक कम सकते हैं.

अधिक काजू खाने के नुकसान
यदि आप प्रतिदिन 10 से अधिक काजू खाते हैं तो यह शरीर को काफी नुकसान भी पहुंचा सकता है. अधिक काजू खाने से आपका वजन बढ़ सकता है. साथ ही सिरदर्द, एलर्जी, खुजली, उल्टी, जी मिचलाना, पेट दर्द, ब्लोटिंग आदि की समस्या भी हो सकती है. जिन लोगों को नट्स से एलर्जी है, उन्हें इसे खाने से परहेज करना चाहिए. इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इसका सेवन भारी मात्रा में करने से वजन बढ़ने का रिस्क रहता है. यदि आप वेट कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं तो इस नट का सेवन सीमित मात्रा में ही करें. 5-10 खाने से वजन नहीं बढ़ेगा, क्योंकि इसमें गुड फैट होता है. हां, वजन बढ़ाना चाहते हैं तो डेली 30-40 खाना कारगर साबित हो सकता है.

काजू खाने का सही तरीका क्या है?
काजू खाना आपको बहुत पसंद है तो बेहतर होगा कि आप इसे पानी में भिगोकर खाएं. इसे रात में भिगोकर रख दें और सुबह इसका सेवन करें. इसे स्वीट डिश में डालकर खाएं. चूंकि, इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मी में सीमित मात्रा में ही खाएं. काजू का सेवन शराब के साथ ना करें. ऐसा करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई हो सकता है.

Tags: Eat healthy, Health, Lifestyle




इम्‍यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज तक, जान लें जामुन खाने के 5 जादुई फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

जामुन उन भारतीय फलों में से एक है, जिसे पोषक तत्‍वों को खजाना माना जाता है. यह स्‍वाद में भी बेमिसाल है. हालांकि, इसका स्‍वाद बहुत अधिक मीठा नहीं होता, बल्कि खट्टा और कसैला होता है. इसका यही स्‍वाद इसे यूनीक बनाता है और लोग इसे बड़े ही शौक से खाना पसंद करते हैं. जामुन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्‍नीशियम, सोडियम, फॉस्‍फोरस, विटामिन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं. कई ऐसे वैज्ञानिक शोध भी मिले हैं, जिसमें यह पाया गया है कि यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है.

जामुन खाने के फायदे

हार्ट के लिए अच्‍छा
वेबएमडी के मुताबिक, 
जामुन हमारे दिल को हेल्‍दी रखने के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है. दरअसल, इसमें हाई लेवल पोटैशियम पाया जाता है, जो हार्ट बीट को सही रखने में काफी मदद करता है. इसके अलावा, यह हार्ट को हेल्‍दी रखने, स्‍ट्रोक और हार्ट अटैक की संभावना को कम करने में भी मदद करता है. यह ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी काफी असरदार है.

सिगरेट के असर को करे कम
जामुन में एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सिगरेट पीने से हुए नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है. दरअसल, सिगरेट की वजह से फेफड़े के कई पार्ट और टिशू डैमेज होते हैं, जबकि यह इन फ्री रेडिकल्‍स के नुकसान को रोकने की कोशिश करता है.

इम्‍यूनिटी बढ़ाने में असरदार
जामुन में भरपूर मात्रा में ऐसे ऐसे विटामिन और मिनरल्‍स पाए जाते हैं, जो शरीर के गुड सेल्‍स को हेल्‍दी रखते हैं और इम्‍यूनिटी को तेजी से बूस्‍ट करने में मदद करते हैं. इस तरह आप कम बीमार पड़ते हैं और आपके शरीर का इम्‍यून सिस्‍टम अच्‍छा रहता है.

स्किन को बनाए ब्राइट
जामुन आपकी स्किन को भी ब्राइट बनाता है और हेल्‍दी रखने में मदद करता है. इसके सेवन से स्किन सॉफ्ट बनती है और चेहरे पर ग्‍लो आता है. दरअसल, इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट स्किन के कोलेजन प्रोडक्‍शन को बढ़ाते हैं.

डायबिटीज में फायदेमंद
जामुन के सेवन से डायबिटीज के लक्षणों जैसे अधिक यूरिन का होना, अधिक प्‍यास लगना, शुगर लेवल का बढ़ना आदि को कम किया जा सकता है. इसके बीज और पत्तों का इस्‍तेमाल औषधीय रूप में भी किया जाता है.

इसके अन्‍य फायदे
रेस्‍पेरेटरी प्रॉब्‍लम को दूर करने में मदद करता है.
वजन कम करने में असरदार है.
खून की कमी दूर करता है.
पेट की समस्‍या को दूर रखता है.
माइग्रेशन की समस्‍या को कंट्रोल करता है.
दांतों और मसूड़ों को हेल्‍दी रखता है.




फल खाने का सही तरीका: चाकू से नहीं दांत से काटकर खाएं ये फल

cutting_fruits- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL
cutting_fruits

फल खाने का सही तरीका: फल खाने के अपने ही कुछ फायदे हैं। जो लोग फलों का सेवन नहीं करते उनका शरीर कई लाभों से वंचित रह जाता है। इसके अलावा फलों का सेवन न करना पेट के मेटाबोलिक रेट को खराब करता है और फाइबर और रफेज की कमी से आप कब्ज के शिकार हो जाते हैं। लेकिन, आज हम फल खाने के सही तरीके (best way to eat fruits in hindi) से बारे में बात करेंगे। दरअसल, आजकल लोग फलों को चाकू से काटकर खाते हैं जबकि, अगर आप फलों को सीधे दांत से खाएं तो ये आपके लिए ज्यादा लाभकारी होगा। क्यों, जानते हैं इस बारे में।

फलों को चाकू से काटकर क्यों नहीं खाना चाहिए-Why we should not cut fruits in hindi

फलों में पोषक तत्वों की कमी के 3 बड़े कारण होते हैं जो कि प्रकाश, गर्मी और पानी हैं। जब आप फलों को काटते हैं तो ये तीनों चीजें इनके साथ होती हैं। इससे जिंक और मैग्नीशियम जैसे माइक्रो न्यूट्रीएंट्स काटते समय ही गायब हो जाते हैं।

इसके अलावा हवा के साथ इनके रिएक्शन से विटामिन सी भी नष्ट हो जाता है। इतना ही नहीं काटने से किसी फल के श्वसन दर में बढ़ोतरी होती है और शुगर टूटकर कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ती है। इससे फल जल्दी खराब हो जाते हैं, साथ ही फलों का स्वाद और बनावट भी बदल जाती है। इस तरह आप फलों के असली फायदों से अनजान रह जाते हैं।

fruits_for_health

Image Source : SOCIAL

fruits_for_health

इन फलों को दांत से काटकर खाएं

अनार और पपीते जैसे फलों को तो आप सीधे दांत से काटकर नहीं खा सकते लेकिन, कुछ फलों को तो आपको दांत से ही काटकर खाना चाहिए। नहीं तो इन्हें खरीदने के पीछे आपने जितना पैसा लगाया है ये सब बर्बाद हो जाएगा। इन फलों में शामिल हैं सेब, केला, अमरूद, स्ट्रॉबेरी और चीकू। इन्हें जब आप धोकर सीधे खाएंगे तो आपके शरीर में फाइबर और रफेज की भी मात्रा बढ़ेगी। इसके अलावा इन फलों को दांत काटकर खाने से दांत मजबूत होने के साथ इनके लेयर्स की सफाई भी होगी। साथ ही आंतों को ज्यादा रफेज मिलेगा जिससे मेटाबोलिज्म तेज होगा और आप हेल्दी रहेंगे।

तो, अब से इन बातों का ख्याल रखते हुए ही फलों का सेवन करें ताकि आप इनके ज्यादा से ज्यादा लाभों को पा सकें। बाकी, इतना ध्यान रखें कि फलों की अच्छे से सफाई जरूर करें।




सीधे नींबू का रस स्किन के लिए कितना सही? जानें इसके फायदे और नुकसान

Lemon juice directly on skin: खराब स्किन किसी की भी पर्सनालिटी खराब करने के लिए काफी है. इसलिए जब भी स्किन से जुड़ी दिक्कतें होती हैं तो लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन सबसे ज्यादा भरोषा नेचुरल चीजों पर किया जाता है. क्योंकि इन चीजों पर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी भरोषा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ नेचुरल चीजें भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसमें सबसे पहला नाम है नींबू. नींबू बेशक कई तरह से सेहत के लिए लाभदायक होता है, लेकिन इसके रस को सीधे स्किन पर लगाना नुकसान दायक हो सकता है. आइए जानते हैं स्किन के लिए नींबू के रस के नुकसान.

नींबू में होते हैं ब्लीचिंग इफेक्ट्स

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक, नींबू स्किन के लिए बेहद असरदार माना जाता है. क्योंकि, इसमे ब्लीचिंग इफेक्ट्स पाए जाते हैं, जो स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं. इसके अलावा नींबू के रस में विटामिन सी पाया जाता है, जो दाग व धब्बों को दूर करने में मदद करता है. इतना फायदेमंद होने बाद भी इसके रस को सीधे तौर पर लगाने से बचना चाहिए. बता दें कि, सीधे नींबू के रस को स्किन पर लगाने से कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं.

सीधे नींबू का रस लगाना नुकसानदायक

बेशक नींबू के लाख फायदे हों, लेकिन इसके रस को सीधे स्किन पर नहीं लगाना चाहिए. बता दें कि नींबू का रस स्किन पर तब अच्छे से काम करता है, जब अन्य चीजें भी उसमें शामिल हों. नींबू के साथ अन्य चीजें होने से इसका संतुलन ठीक बना रहता है. बता दें कि, नींबू के रस की प्योर फॉर्म लगाने से स्किन में जलन, खुजली व लालिमा पैदा हो सकती है.

सीधे नींबू रस के अन्य साइड इफेक्ट्स

स्किन पर सीधे रस लगाने से कई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं. इसके अलावा, नींबू के रस का इस्तेमाल करने से स्किन सनबर्न का भी खतरा बढ़ता है. हालांकि कुछ लोगों में नींबू के रस के इस्तेमाल से केमिकल ल्यूकोडर्मा और फाइटोफोटोडर्मेटाइटिस जैसी स्किन प्रोब्लम्स होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

नींबू के रस को लगाने का सही तरीका

यदि आप स्किन पर नींबू का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ये खतरनाक साबित हो सकता है. यदि इसको लगाना ही है तो पानी, शहद, दही या नारियल का तेल आदि मिलाया जा सकता है. बताते चलें कि, सीधे तौर पर नींबू का रस लगाने से आपको जलन या खुजली जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं. इसके लिए बेहतर है कि स्किन को तुरंत धो लें और नारियल आदि का तेल लगा लें. इसके बाद भी यदि आपको दिक्कत है तो एक्सपर्ट से सलाह लेने बेहद जरूरी है.




क्या आप भी पीते हैं बहुत ज्यादा ब्लैक या लेमन टी? हो जाएं सावधान! किडनी में भर सकता है पत्थर के टुकड़े

Side Effects of Black Tea: भारत में अधिकांश लोगों को हर दिन एक-दो कप चाय पीने की आदत होती है. अगर व्यक्ति हेल्दी है तो दिन में एक-दो कप चाय से कोई खास नुकसान नहीं होता है लेकिन अगर कोई व्यक्ति जरूरत से अधिक चाय पीने लगे तो परेशानी लाजिमी है. मुंबई में 42 साल के एक व्यक्ति को ज्यादा चाय पीने की इतनी गंदी आदत पड़ गई कि इससे उसकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. दरअसल, यह आदमी हर रोज ग्रीन या लेमन टी पीता था और उसमे विटामिन सी मिला देता है. कोरोना के बाद विटामिन सी का चलन इस कदर बढ़ गया कि कुछ लोगों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया लेकिन चाय के साथ विटामिन सी का सेवन किडनी और लिवर को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है और इससे कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकता है.

किडनी स्टोन का खतरा
टीओआई में छपी खबर के मुताबिक मुंबई में संदीप चौहान को पैर में सूजन होने लगी और भूख की कमी की वजह से उसे बार-बार उल्टी हो रही थी. जब उसकी जांच की गई तो डॉक्टर हैरान रह गए. मरीज में किडनी बहुत काम कर रही थी. कई जांच के बाद डॉक्टर इस नतीजे पर पहुंचे कि संदीप हर रोज कई कप चाय और विटामिन सी गटक जाते थे. मुंबई में केईएम अस्पताल की डीन डॉ. संगीता रावत ने बताया कि कोविड के समय ब्लैक टी और विटामिन सी लेने का चलन बढ़ा था लेकिन इसकी सबको जरूरत नहीं है. जिन लोगों को कुछ अन्य परेशानियां हैं, उनके लिए ज्यादा चाय और विटामिन सी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. संदीप एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में ऑफिस ब्यॉय है.

वह हर रोज वेडिंग मशीन से कई कप ग्रीन या लेमन चाय पी जाता था. इस चाय में विटामिन सी भी मिला होता था. संदीप को पहले से हाइपरटेंशन भी था जिसका उसे पता भी नहीं था. जब वह अस्पताल आया तो उसका कीरेटीन लेवल 10 था जबकि नॉर्मल 1 से ज्यादा नहीं होना चाहिए. इतना ही जब किडनी का बायोप्सी किया गया तो उसमें ऑक्सीलेट की मात्रा बहुत ज्यादा पाई गई जो किडनी स्टोन का बहुत बड़ा कारण है.

विटामिन सी का ज्यादा सेवन नुकसानदेह
कीईएम अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. तुकाराम जमाले ने बताया कि मरीज को कई कप ब्लैक टी पीने की खतरनाक आदत थी. इससे ब्लैक टी और विटामिन सी के कारण उसके शरीर में ऑक्सीलेट की मात्रा बढ़ती चली गई जिसका उसे पता नहीं चला. विटामिन सी शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. शरीर के विकास और आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है. हमें हर रोज 75 से 90 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है. ज्यादातर भोजन से यह प्राप्त हो जाता है. अगर कमी होती है तो डॉक्टर 1000 मिलीग्राम तक विटामिन सी सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं.

ज्यादा चाय और विटामिन सी से कई बीमारियां
डॉक्टर अगर लिखें तो यह सेफ होता है लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा विटामिन सी लिया जाए तो शरीर में विटामिन सी टूटकर ऑक्सीलेट में बदल जाता है जिससे कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है और यह किडनी में स्टोन के रूप में सामने आता है. इतना ही नहीं, अगर विटामिन सी का ज्यादा सेवन किया जाए तो लिवर, गठिया और किडनी की बीमारी हो सकती है. ज्यादा विटामिन सी किडनी फंक्शन को प्रभावित करता है और इससे किडनी फेल्योर भी हो सकता है.




सुबह कितने बजे उठकर योग करना चाहिए

yoga_best_time- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL
yoga_best_time

योग करने का सही समय क्या है? किस वक्त में इसे करना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। ये तमाम बातें योग करने के फायदे को दोगुना कर सकते हैं। दरअसल, भले ही आपको हैरानी हो लेकिन एक्सरसाइज और योग, किसी खास समय में शरीर के लिए जल्दी-जल्दी काम करते हैं। इस समय में  शरीर में इसके लिए अनुकूल वातावरण होता है और योग करने के फायदे दोगुने हो जाते हैं। तो, आइए जानते हैं कौन सा समय है ये जिनमें आपको सुबह उठकर योग करना चाहिए।

सुबह कितने बजे उठकर योग करना चाहिए-best time for yoga in morning in hindi

योग करने का सबसे सही समय है ब्रह्म मुहूर्त और इसके बाद के दो घंटे। यानी कि आपको सुबह 4 से 7 बजे के बीच योग कर लेना चाहिए। दरअसल, इस समय आपकी बॉडी फ्रेश मुद्रा में होती है और शरीर किसी भी बदलाव को लेने के लिए तैयार होता है। साथ ही इस समय हमारा पेट खाली होता है और जो भी हम योग करते हैं इसका असर पूरे शरीर पर ज्यादा होता है।

yoga_best_time_to_do

Image Source : SOCIAL

yoga_best_time_to_do

सुबह 4 से 7 बजे के बीच योग के फायदे-benefits of yoga in morning

1. मानसिक शांति

सुबह 4 से 7 के बीच योग करने से आप एक मानसिक शांति महसूस कर सकते हैं। दरअसल, इस बीच योग करने से आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। ये आपके दिमाग को शांत करने और माइंड डिटॉक्स करने में मददगार है। साथ ही इस समय योग करने से आप अपने मन में आते-जाते विचारों पर काबू पा सकते हैं और बेहतर महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा ये अवसाद और दुख के विचारों को भी भूलने में मददगार है और ये हर तरह से आपको शांत कर सकती है।

2. शारीरिक फायदे

सुबह 4 से 7 बजे के बीच योग करने के कई फायदे हैं। ये आपके शारीरिक कामकाज को बेहतर बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है। इसके अलावा इस समय योग करने से आप शुद्ध हवा में सांस ले सकते हैं। इससे आपके शरीर का प्राण वायु शुद्ध होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं। इसके अलावा ये आपके दिल, लिवर और किडनी के काम काज को सही करता है जिससे आपके शरीर के तमाम अंग स्वस्थ रहते हैं। इस तरह आप हाई बीपी, डाबिटीज और दिल की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। तो, योग करें और हेल्दी रहें।




नॉनवेज से भी ज्यादा पावरफुल हैं छोटे-छोटे ये बीज, मात्र 100 ग्राम के सेवन से हो जाएगा काम, 5 फायदे कर देंगे हैरान

Health Benefits Of Soybeans: शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए कई पोषक तत्वों और विटामिंस की जरूरत होती है. किसी भी विटामिंस की कमी होने पर बॉडी को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसलिए तरह-तरह के हेल्दी फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है. सोयाबीन भी इसी तरह पोषक युक्त हेल्दी फूड्स है. इसके सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं. इसमें प्रोटीन, कार्ब्स समेतकई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. आइए आज हम आपको सोयाबीन के शरीर को होने वाले फायदे बताते हैं.

1.हाई फाइबर: वेबएमडी में छपी एक खबर के मुताबिक, सोयाबीन को फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसमें हाई फाइबर मौजूद होता है. एक कप में लगभग 10 ग्राम फाइबर होता है. फाइबर का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह पाचन को दुरुस्त करता है.

2. प्रोटीन का अच्छा स्रोत: सोयाबीन को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है. अगर आप शाकाहारी हैं तो आपके सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हो सकता है. सोयाबीन में सभी आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं. यह अमीनो एसिड आपके स्वस्थ मांसपेशियों और हड्डियों के लिए बेहद आवश्यकता होती है.

3. कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल: सोयाबीन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है. यह बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. कई शोध से यह पता चला है कि सोयाबीन बॉडी में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को 4 से 6 प्रतिशत तक कम करता है.

4. आयरन: सोयाबीन को आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है. प्रति कप सोयाबीन में लगभग 9 मिलीग्राम आयरन मौजूद होता है. आयरन का उपयोग रक्त को पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है. सोयाबीन के सेवन से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है.

5. हार्ट को रखे हेल्दी: सोयाबीन के सेवन से हार्ट हेल्दी होता है. यह हार्ट में रक्त संचार को सही करता है. इसके सेवन से हार्ट का सूजन कम होता है.




छुहारा को भिंगोकर खाने के 5 गजब के फायदे, खुद महसूस करेंगे

 

Benefits Of Dry Dates: शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्व और विटामिंस की आवश्यकता होती है. इसके लिए पोषक से भरपूर हरी सब्जियों और ताजे फलों के साथ अन्य हेल्दी फूड्स का सेवन किया जाता है. ड्राई फ्रूट्स भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. काजू, बादाम, मुनक्का, छुहारे के सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं. छुहारे का सेवन आप इसे रात भर भिगोकर सुबह दूध के साथ या अकेले छुहारा का कर सकते हैं. आइए आज हम आपको छुहारा से सेहत को होने वाले फायदे बताते हैं.

1.फाइबर से भरपूर: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, छुहारा में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है. इसके सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है. यह कब्ज, गैस, ब्लोटिंग आदि के लिए बेहद फायदेमंद है. छुहारा में फाइबर के अलावा कार्ब्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, विटामिन B6 जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं.

2. दिमाग तेज करे: छुहारा को भिगोकर खाने से दिमाग तेज होता है. इसके सेवन से बुद्धि का विकास होता है. यह अल्जाइमर जैसी बीमारियों में फायदेमंद है.

3. ब्लड शुगर कंट्रोल करे: छुहारा का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है. इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है. इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो डायबिटीज के लिए फायदेमंद है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की राय पर ही इसका सेवन करना चाहिए.

4. हड्डियों को मजबूत करे: छुहारे के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं. यह बोन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है. अगर आपको भी हड्डियां मजबूत रखनी हैं तो आप नियमित तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं.

5. एनीमिया को दूर करे: छुहारा के सेवन से एनीमिया की समस्या दूर होती है. छुहारा में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है. प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को आयरन की कमी, एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है. हालांकि, गर्भवती महिला को डॉक्टर की सलाह पर छुहारे वाले दूध का सेवन करना चाहिए.





बढ़ती उम्र में भी हड्डियों को लोहे सा महबूत रखेगी यह हरी चीज, सेहत को करेगी दुरुस्त

 

Benefits Of Green Olive: शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों और विटामिंस की जरूरत होती है. शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए तरह-तरह के फल, सब्जियों और अन्य हेल्दी फूड्स का सेवन किया जाता है. ऐसा ही हेल्दी फूड ऑलिव है. कई घरों में तो हेल्थ का ध्यान रखते हुए खाना बनाने में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी होता है. ऑलिव को अक्सर टुकड़ों में काटने के बाद व्यंजनों में उपयोग किया जाता है. ऑलिव दो प्रकार का पाया जाता है हरा और काला. ग्रीन ऑलिव में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. आइए आज हम आपको ग्रीन ऑलिव के फायदे बताते हैं.

1.दिल की सेहत को दुरुस्त रखे: वेब एमडी में छपी एक खबर के मुताबिक ग्रीन ऑलिव हार्ट को हेल्दी रखता है. ग्रीन ऑलिव में कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. यह हार्ट के सूजन को कम हृदय रोग के जोखिम को कम करता है. यह दिल की सेहत को दुरुस्त को रखता है.

2.पाचनतंत्र मजबूत करे: ग्रीन ऑलिव के सेवन से पाचन में सुधार होता है. ग्रीन ऑलिव में प्रोबायोटिक क्षमता पाई जाती है, जो पाचन को ठीक करती है. इसका सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है.ऑलिव के सेवन से ब्लोटिंग, अपच, गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

3.वजन कंट्रोल करे: ग्रीन ऑलिव का सेवन वाजन कंट्रोल करने के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो मोटापे को कम कर सकते हैं. इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है.

4.हड्डियों को बनाए मजबूत: ऑलिव के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं. ऑलिव के पॉलीफेनोल्स बुजुर्गों में हड्डियों के नुकसान को रोकने में मददगार होते हैं. उसके सेवन से हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर होता है.

5.दिमाग को तेज बनाए: ग्रीन ऑलिव में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होता है. यह मेमोरी को संरक्षित करने और फोकस को बेहतर बनाने में बेहद मददगार है. ग्रीन ऑलिव का सेवन करने से मेमोरी लॉस की समस्या को कम होती है. यह मेमोरी को बढ़ाने में भी मदद करता है.





सीने में अगर जलन हो तो क्या करना चाहिए

 

heartburn home remedies- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
heartburn home remedies

home remedy for Heartburn: आजकल खराब खान पान के कारण अक्सर लोगों को सीने में जलन की शिकायत होती है। सीने में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर सीने में जलन ज्यादा एसिडिक फूड खाने से होती है, लेकिन कुछ लोगों को यह समस्या घर का हल्का-फुल्का खाना खाने के बाद भी हो जाती है। सीने में जलन को मेडिकल भाषा में एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। आइए जानते हैं सीने में जलन होने पर क्या घरेलू नुस्खे अपनाएं।

सीने में अगर जलन हो तो क्या करना चाहिए?

    1. हार्ट बर्न की समस्या से निजात पाने के लिए ठंडी लस्सी या छाछ पिएं।

 

    1. सीने में उठ रही जलन को खत्म करने के लिए दही को डाइट में शामिल करें।

 

    1. पपीता खाने से भी सीने में जलन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

 

    1. मुलेठी सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद होती है। इसे चूसने से आराम मिलेगा।

 

    1. सीने में जलन होने पर केला खाएं। केला खाने के कब्ज की समस्या भी नहीं होगी।

 

    1. सीने में जलन से बचने के लिए डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।

 

    1. सीने में जलन होने पर अदरक खाना कारगर साबित होता है। आप अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। 

 

    1. सीने में जलन की समस्या से बचने के लिए मसालेदार खाने से दूरी बना लें।

 

    1. सीने में जलन की समस्या होने पर आप खीरे का जूस पिएं। इससे आराम मिलता है।

 

    1. सेब से भी सीने की जलन खत्म हो सकती है। जब भी आपको जलन हो आप एक सेब खाएं।

 

    1. सीने में जलन की दिक्कत होने पर आप दूध भी पी सकते हैं। अगर आप ठंडा दूध पिएंगे तो तुरंत आराम मिलेगा।

 

 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)