ब्लड शुगर को चूसकर बाहर निकाल देगा इस फल का पत्ता, आस-पास ही मिल जाएगा

Sugar Apple Leaves Reduced Blood Sugar: आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान के लिए वरदान है. आयुर्वेद में बताए गए इलाज किसी भी बीमारी को जड़ से खत्म करता है और सबसे बड़ी बात इसका साइड इफेक्ट न के बराबर है. दरअसल, आयुर्वेद पद्धति में इलाज हमारे आस-पास ही मौजूद होते हैं. कई बार कुछ चीजें हमारे आस-पास तो होती हैं लेकिन इसके बारे में हमें पता ही नहीं चलता. इसी तरह का एक पौधा है शरीफा. भारत के अधिकांश भागों में शरीफे का पौधा मिल जाएगा. शरीफा जितना खाने में स्वादिष्ट है उतना ही इसका औषधीय गुण भी है. एनसीबीआई के रिसर्च पेपर में दावा किया गया है कि शरीफे के पत्तों में एंटी-डायेबिटक गुण होता है. अगर इसका नियमित सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर बहुत कम हो जाता है.

क्या साबित हुई रिसर्च में
एनसीबीआई के मुताबिक पौधे दवाइयों का बहुत बड़ा स्रोत है. कई पौधों से दवाइयां बनाई जाती है. वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च के आधार पर पाया है कि करीब 800 तरह के पौधे में एंटी-डायबेटिक गुण पाया जाता है. इनमें से किसी पौधे की जड़ में एंटी-डायबेटिक गुण पाया जाता है तो किसी पौधे की पत्तियों में एंटी-डायबेटिक गुण मिलता है. वहीं कुछ फलों या पौधे से प्राप्त अन्य चीजों में एंटी-डायबेटिक ड्रग मिल सकता है. रिसर्च में दावा किया गया है कि शरीफा के पत्तों से टाइप 2 डायबिटीज का इलाज किया जा सकता है. अध्ययन में पाया गया कि इन प्लांट्स में एल्कलॉइड्स, ग्लाइकोसाइड्स, गैलेक्टोमैनन गन, पॉलीसेकेराइड्स, पेप्टिडोग्लाइकेन्स, हाइपोग्लाइकेन्स, गुआनिडाइन, स्टेरॉयड, कार्बोहाइड्रेट, ग्लाइकोपेप्टाइड्स, टेरपेनोइड्स, अमीनो एसिड जैसे कंपाउंड हैं जो टाइप 2 डायबिटीज में बहुत फायदेमंद है.

इंसुलिन के लेवल को बढ़ा देता
एनसीबीआई के रिसर्च पेपर के मुताबिक शरीफे के पत्ते में जो एंटी-डायबेटिक गुण पाया जाता है वह सीधे पैंक्रियाज पर असर करता है. दरअसल, पैंक्रियाज से इंसुलिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है. यह हार्मोन जब रिलीज होता है तो खून में गए ग्लूकोज को अवशोषित कर लेता है. सीधे शब्दों में कहे तो इंसुलिन ही ग्लूकोज को पचाकर इसे एनर्जी में बदल देता है. रिसर्च के मुताबिक शरीफा का पत्ता प्लाज्मा इंसुलिन के लेवल को बढ़ा देता है. इससे इंसुलिन की सघनता बढ़ जाती है जिसके कारण ज्यादा देर तक इंसुलिन खून में बना रहता है और यह ग्लूकोज को अवशोषित कर इसे एनर्जी में बदल देता है. इस प्रकार यदि शरीफे के पत्ते को सुबह-सुबह चबाया जाए तो दिन भर इंसुलिन की मात्रा बनी रहेगी जिससे खून में ब्लड शुगर का लेवल नहीं बढ़ेगा.




चेहरे के लिए कौन सा तेल सही है

Which oil is good for face - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK

oils for glowinyg skin: गर्मी के बाद मानसून के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन निखरी और बेदाग दिखे। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं 3 ऐसे तेलों के नाम और लगाने के तरीके, जिनसे आपके चेहरे पर चमक आएगी और दाग धब्बे भी गायब हो जाएंगे। इन तेलों का इस्तेमाल रात में सोने से पहले चेहरे पर करें और सुबह उठकर अपना चेहरा साफ करें। रात के समय स्किन रिपेयर मोड में होती है तो ये तेल आपकी त्वचा को रिपेयर करने का काम करेंगे।

चेहरे की चमक के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है? (Which oil is best to apply on face overnight)

नारियल का तेल (coconut oil)

नारियल का तेल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन पर मॉइश्चराइजर की तरह ही काम करता है और हाइड्रेट रखता है। रात में चेहरे को अच्छे से साफ करें और सोने से पहले नारियल का तेल लगाएं। रातभर नारियल तेल लगा रहने दें, इससे इससे स्किन अच्छी होती है और दाग भी कम होते हैं।

बादाम तेल (Almond oil)

बादाम का तेल चेहरे पर दवा की तरह काम करता है। विटामिन ए, बी और ई से भरपूर बादाम का तेल स्किन को निखारता है और दाग धब्बे कम करता है। सोने से पहले चेहरे पर बादाम के तेल की कुछ बूंदें डालें और इससे अच्छे से 5 से 10 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद तेल को चेहरे पर रातभर के लिए लगा रहने दें।

जैतून का तेल (olive oil)

जैतून का तेल विटामिन, मिनरल्स और नेचुरल फैटी एसिड्स से भरपूर होता है। सेंसिटिव स्किन वालों के लिए ये तेल बिल्कुल परफेक्ट होता है। जैतून के तेल का चेहरे पर इस्तेमाल करने से झुर्रियां कम होती हैं और निखार आता है। एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण इस तेल का इस्तेमाल एंटी-एजिंग ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।




क्या गरम मसाले से बढ़ती है गैस और एसिडिटी की समस्या? किन लोगों को करता है नुकसान

Garam Masala Health Benefits and Myth: भारत में गरम मसाले हर किचन की शान है. गरम मसाले से किसी भी फूड को स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. लेकिन नाम के कारण कुछ लोगों को लगता है कि गरम मसाले की तासीर गर्म होती है और यह पेट में गैस, एसिडिटी और जलन को बढ़ा देता है. लेकिन लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉटिन्हो के मुताबिक यह सब मिथ के सिवा कुछ नहीं है. उन्होंने कहा है कि भारतीय गरम मसाले बेशक गर्म हो लेकिन इसके बेमिसाल फायदे हैं और इससे गैस या एसिडिटी की समस्या नहीं बढ़ती है.

कॉटिन्हो ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दावा किया है कि गरम मसाले में इस्तेमाल होने वाले धनिया, जीरा, जायफल, दालचीनी, इलायची, लौंग, सौंफ, गोल मिर्च, सौंफ, सरसों दाना आदि पावरफुल स्पाइसेज हैं और इसके कई सारे फायदे हैं.

क्या गैस, एसिडिटी बढ़ाता है गरम मसाला

ल्यूक कॉटिन्हो ने बताया है कि आयुर्वेद हमारे देश में चिकित्सा विज्ञान का बहुत बड़ा वरदान है. उन्होंने कहा, “कुछ लोगों का कहना है कि गरम मसाले की तासीर गर्म होती है, जो पेट में गर्मी पैदा करता है और इससे गैस और एसिडिटी की समस्या भी होती है. यह बात मिथ के सिवा और कुछ नहीं है. बेशक यह गर्म हो लेकिन हमें गर्म फूड की जरूरत होती है. अगर कुछ लोगों को गरम मसाला नुकसान पहुंचाता है तो इसके कुछ और कारण होंगे लेकिन सामान्यतया हेल्दी व्यक्ति को गरम मसाले से नुकसान नहीं होता.”

गरम मसाले के फायदे

ल्यूक कॉटिन्हो बताते हैं कि पेट में गैस या अपच जैसी गलत धारणाओं के बजाय गरम मसाले डाइजेशन को और अधिक बेहतर बनाता है. गरम मसाले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पेट में गैस्ट्रिक जूस को रिलीज करने में मदद पहुंचाते हैं. लौंग और जीरा ऐसी चीज है जो अपच को दूर करते हैं. कुछ लोगों को कहना है कि जिन लोगों को पेट में एसिड की समस्या है, उन्हें गर्म चीजें नहीं खानी चाहिए. लेकिन यदि आप भी ऐसा करते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. गरम मसाल डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बेहतर होता है और डाइजेस्टिव एंजाइम को बढ़ाता है जिससे फूड को तोड़ने और उससे पोषक तत्वों को निकालने में मदद करता है. इतना ही नहीं यह ब्लॉटिंग की समस्या को भी दूर करता है.

लिवर, किडनी से टॉक्सिन भी निकालता है

गरम मसाला में फायटोन्यूट्रेंट्स पाया जाता है जो मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है. इससे फैट को बर्न करने में भी मदद मलिता है. यानी गरम मसाला वजन कम करने में भी कारगर है. इसके साथ ही गरम मसाले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की समस्या को दूर करते हैं और इंफ्लामेशन को होने नहीं देता. इतना ही नहीं गरम मसाला किडनी और लिवर को डिटॉक्स कर उनमें से टॉक्सिन को भी फ्लश आउट करने में माहिर है. अगर किसी को सांस की बदबू है तो लौंग और दालचीनी बेहद कारगर साबित हो सकता है.

किसे नहीं खाना चाहिए गरम मसाला

गरम मसाला से कोई नुकसान नहीं है. ज्यादा खाने पर हर चीज नुकसान पहुंचा सकती है. अगर किसी को पहले से कुछ समस्याएं हैं और डॉक्टर ने मना कर रखा हैं तो गरम मसाला न खाएं. बाकी कोई खास कारण नहीं है.




बालों को काला करने के लिए क्या खाएं, जानें 3 हेल्दी फूड्स

BLACK_HAIR_REMEDY- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL
BLACK_HAIR_REMEDY

काले बालों के लिए क्या खाएं: क्या आपके भी बाल कम उम्र में सफेद हो रहे हैं। ऐसे में आपको हेयर केयर प्रोडक्ट्स की नहीं बल्कि, डाइट में कुछ फूड्स को भी शामिल करने की जरुरत है। दरअसल, कुछ फूड्स को खाना आपके बालों की रंगत सुधारने में मदद कर सकता है। ये आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और इनकी रंगत निखारने में मददगार है। इसके अलावा भी ये आपके बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में।

बालों को काला करने के लिए क्या खाएं-foods for black hair in hindi

1. काले तिल-black sesame seeds benefits

काले तिल, बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसे न सिर्फ आप पीसकर अपने बालों पर लगा सकते हैं बल्कि, आप इसका सेवन भी कर सकते हैं। डाइट में इन बीजों को शामिल करना, ओमेगा-3 जैसे हेल्दी फैट्स को बढ़ाता है और बालों को काला करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और आयरन भी है जो कि आपके बालों को काला करने में मददगार है।

amla_benefits

Image Source : SOCIAL

amla_benefits

2. आंवला-Gooseberry for hair

विटामिन सी से भरपूर आंवला आपके बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये न सिर्फ बालों को काला करने में मदद करता है बल्कि झड़ते बालों पर भी रोक लगता है। इसके अलावा भी इसके एंटीऑक्सीडेंट्स आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं और इसके टैक्सचर को बेहतर बनाते हैं। इस प्रकार से ये आपके बालों की रंगत में सुधार लाते हैं।

व्हीटग्रास जूस, सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, इसकी खास बात ये है कि ये आपके बालों की रंगत सुधारता है। ये आपके स्कैल्प को प्रोटीन और आयरन प्रदान करता है और इसकी बनावट को बेहतर बनाता है। इस प्रकार से ये आपके बालों को हेल्दी रखता है और इन्हें समय से पहले सफेद होने से बचाता है। तो, इन तीन फूड्स को डाइट में शामिल करें और बालों को हेल्दी बनाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)




स्किन और हेयर प्रॉब्लम से हैं परेशान? तुरंत आजमाएं इन चमत्कारी पत्तियों का नुस्खा

Benefits of Mango Leaves For Hair: गर्मियों में फलों का राजा आम हर किसी का पसंदीदा बन जाता है. आम खाने में टेस्टी और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी पत्तियां भी बेहद उपयोगी होती हैं. जी हां, ज्यादातर आपने आम की पत्तियों को शुभ कार्य में इस्तेमाल होते हुए देखा होगा, लेकिन ये बालों और स्किन के लिए भी बेहद चमत्कार होती हैं. बताते चलें कि, हर कोई चाहता है कि उसके बाल घने और लंबे हों, इसके लिए लोग बाजार से कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, जिनसे बाल खराब होने का खतरा बना रहता है. इसके लिए आप आम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन पत्तों के इस्तेमाल का तरीका.

बालों के लिए आम की पत्तियों के फायदे

आम की पत्तियों में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो बालों के विकास में मदद करते हैं. इनके इस्तेमाल से बालों का गिरना रुक सकता है. इसके अलावा यह पूरी तरह से प्राकृतिक उपाय है जिसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है. यह बालों की चमक और बनावट में भी सुधार करता है. बता दें कि, आम के पत्तों में विटामिन ए, सी और ई होता है जो आपके बालों को मजबूत करने के लिए कॉलेजन उत्पादन को बढ़ाता है.

जलन के लिए भी फायदेमंद राहत

आम की पत्तियां जलन को भी कम करने में असरदार होती हैं. इनके इस्तेमाल से स्किन का रूखापन होता है और स्किन पर गजब का निखार आ सकता है. इसके लिए इन पत्तियों को पूरी तरह से जला लें. इसके बाद इस राख को जलन वाले हिस्से या ड्राई स्किन पर लगा लें. ऐसा करने से आपको जलन से राहत मिलेगी साथ ही स्किन प्रॉबलम भी दूर होगी.

त्वचा पर आएगा गजब का निखार

अधिक समय बाहर से धूल और धूप स्किन प्रॉब्लम बढ़ाती है. इसके लिए लोग बाजार से महंगी क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस परेशानी से बचने के लिए आम की पत्तियां भी कारगर साबित हो सकती हैं. बता दें कि, आम की पत्तियों से तैयार किया गया फेस मास्क स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में कारगर साबित हो सकती है. इस फेस मास्क को बनाने के लिए 4-5 आम की पत्तियों को पीस लेना है.

 

अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इस पेस्ट को पर फेस पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को ताजे पानी से धुल लें. नियमित ऐसा करने से हफ्तेभर में चेहरे पर गजब का निखार दिखेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Denvapost.com इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)




दूध पीने का नहीं करता मन, शरीर में हो जाएगी कैल्शियम की कमी, इन 4 बीजों का करें सेवन

Calcium Rich Seeds: शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए कई पोषक तत्व और विटामिंस की जरूरत होती है. हड्डियों को मजबूत करने के लिए शरीर में कैल्शियम की आवश्यकता होती है. इसकी पूर्ति के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स, दूध, दही, पनीर समेत हेल्दी फलों का सेवन किया जाता है. दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, लेकिन कुछ लोगों को दूध पीना नहीं पसंद होता है. ऐसे में वो कैल्शियम के लिए अन्य स्त्रोतों का सेवन करते हैं. आइए आज हम आपको कुछ ऐसे बीजों के बारे में बताते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है.

1. चिया सीड्स: मेडिकलन्यूजटुडे में छपी एक खबर के मुताबिक, शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं. 2 चम्मच चिया सीड्स में करीब 179 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है. साथ ही चिया सीड्स में फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी मौजूद होता होती है. चिया सीड्स के सेवन से शरीर की मसल्स मजबूत होने लगती हैं. यह हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है.

2. सनफ्लावर का सीड्स: सूरजमुखी के बीज में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है. 1 कप सनफ्लावर सीड्स में लगभग 109 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो हड्डीयों को मजबूत बनाता है. सनफ्लावर सीड्स को मैग्नीशियम, विटामिन ई और कॉपर का भी अच्छा स्रोत माना जाता है.

3. अलसी बीज: अलसी बीज में भी कैल्शियम मौजूद होता है. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसके सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं. इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. जो पाचनतंत्र को दुरुस्त करता है.

4. तिल के बीज: अगर आप को डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं पसंद हैं तो आप भी तिल के बीज का सेवन कर सकते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इन 4 बीजों के अलावा आप अन्य फल और सब्जियों से भी कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं.




White Hair Remedies | इस ऑर्गेनिक नुस्खे से सफेद हो रहे बालों को मिल सकता है नेचुरल रंग, महीने भर में हो जाएंगे बाल काले

File Photo

File Photo

Kanchan Sharma

Bhopal : सफेद बालों की समस्या आजकल कॉमन होती जा रही हैं। पूरी दुनिया में लाखों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। अगर आप भी ऐसी ही दिक्कत का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें इस नुस्खों के बारे में-

हेयर एक्सपर्ट के मुताबिक बालों को प्राकृतिक तरीके से काला (White Hair Remedies) करने के लिए प्याज को फायदेमंद चीज माना जाता है। इसमें बालों को पोषण देने वाले जरूरी तत्व मौजूद होते है और इसे यूज करने पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। हेयर एक्सपर्ट के मुताबिक बालों को काला करने के लिए उसमें प्याज का रस लगाना चाहिए। इसे लगाने का खास तरीका जानिए।

यह भी पढ़ें

ऐसे करें प्याज के रस का इस्तेमाल

  • सबसे पहले ताजा कटे हुए प्याज को मिक्सिंग मशीन में घुमा लें।
  • प्याज के पेस्ट को मखमल के कपड़े या छलनी से छानकर उसका रस अलग कर लें।
  • उस रस को आंवले के रस के साथ मिला लें। फिर उसे बालों की जड़ों और खोपड़ी में लगाएं।
  • प्याज का रस लगाने के बाद कुछ मिनटों तक धीरे-धीरे सिर की मालिश करें, जिससे वह जड़ों तक पहुंच जाए।
  • करीब पौने घंटे बाद सिर को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद बालों को पंखे की हवा में सुखा लें।
  • इसके इस्तेमाल से बालों की जड़ों की मजबूती बढ़ती है और उनके टूटने की दर कम हो जाती है।



रोजाना पिएं इन दो मसालों का पानी, पेट में जमी गंदगी की कर देगा सफाई

Coriander-Ajwain Water Benefits: किचन में रखे मसाले, खाने का स्वाद बढाने का काम करते हैं. इन्हें डालने से खाने का जायका बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते कि आपके किचन में रखे कुछ मसाले आपकी सेहत को भी दुरुस्त करते हैं. इसी तरह के मसाले धनिया और अजवाइन हैं. रोजाना सुबह इन्हें पानी के साथ पीने से सेहत को कई लाभ होते हैं. वेब एमडी में छपी एक खबर के मुताबिक अजवाइन और धनिया दोनों में ही औषधीय गुण पाए जाते हैं. धनिया में जहां पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन सी मौजूद होते हैं तो वहीं अजवाइन प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. आइए आज हम आपको रोजाना धनिया-अजवाइन पानी पीने के फायदे बताते हैं.

1.पाचन तंत्र मजबूत करे: रोजाना धनिया और अजवाइन का पानी पीने से पाचनतंत्र मजबूत होता है. ये पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसके सेवन से ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. नियमित अजवाइन और धनिया पानी पीने से पाचनतंत्र मजबूत होता है.

2.इम्युनिटी करे बूस्ट: धनिया और अजवान में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है. यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. रोजाना यह पानी से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है.

3.वजन कम करे: धनिया-अजवाइन पानी पीने से वजन कम होता है. यह शरीर के मेटाबोलिज्म को सही करता है. नियमित तौर पर इसके सेवन से वजन कम होता है.

4.ब्लड शुगर कंट्रोल करे: धनिया-अजवाइन पानी का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है. इसके नियमित सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है.

5.हार्ट को हेल्दी रखे: रोजाना सुबह अजवाइन-धनिया का पानी पीने से हार्ट हेल्दी होता है. यह बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. यह दिल की सेहत के लिए बेहद लाभलारी है.




किसी चमत्कार से कम नहीं हैं ये हरे-काले फल, कैंसर, मोटापे जैसी 4 बीमारियों में कारगर, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

Olives Health Benefits: आयुर्वेद में कई ऐसे फलों का जिक्र है, जिनका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे ही फल हैं ऑलिव या जैतून. भारत में बेशक इस फल का सेवन कम ही किया जाता हो, लेकिन ये सेहत को अनगिनत फायदे पहुंचाता है. बता दें कि, वर्तमान में ऑलिव ऑयल की तरह इसके फल की भी डिमांड बढ़ी है. इन हरे-काले फलों का प्रयोग पिज्जा, सलाद और सैंडविच जैसी चीजों में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. ये फल खाने में तो टेस्टी होते ही हैं, साथ ही सेहत को भी हेल्दी रखते हैं. ये हरे-काले फल कैंसर से लेकर मोटापे तक में कारगर माने जाते हैं. आइए बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ के आयुर्वेदाचार्य डॉ. जितेंद्र शर्मा से जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ.

01

इम्यूनिटी बूस्ट करे: हरे-काले फल ऑलिव एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माने जाते हैं. साथ ही ये फल फ्री-रैडिकल डैमेज से सुरक्षा करता है. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ऑलिव के सेवन से स्किन हेल्दी हेल्दी रहती है. साथ ही एंटी-एजिंग इफेक्ट्स की मदद से स्किन को लम्बे समय तक जवां और चमकदार रखते हैं.  (Image- Canva)

02

मोटापा कम करे: बढ़ते वजन को कम करने में ऑलिव के हरे-काले फल बेहद असरदार माने जाते हैं. बता दें कि. इन फलों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और वेट लॉस भी होता है. (Image- Canva)

03

हार्ट को रखे हेल्दी: ऑलिव का सेवन करने से हार्ट से संबंधित बीमारियों का जोखिम कम होता है. बता दें कि, ऑलिव ऑयल में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मददगार माने जाते हैं. (Image- Canva)

04

ब्रेन के लिए लाभकारी: ये तो हम सभी जानते हैं कि ऑलिव का सेवन करने से डाइजेशन बेहतर होता है. लेकिन ये फल ब्रेन के लिए भी बहुत चमत्कारी होते हैं. इनका नियमित सेवन करने से तनाव कम होता है और अच्छा फील कराने में मदद करते हैं. (Image- Canva)

05

कैंसर से बचाव करे: जैतून का तेल आंत में होने वाले कैंसर से बचाव करने में असरदार माना जाता है. इसके अलावा जैतून के तेल में कैल्शि‍यम की काफी मात्रा पाई जाती है, इसलिए भोजन में इसका उपयोग या अन्य तरीकों से इसे आहार में लेने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से निजात मिलती है. (Image- Canva)




बारिश के दिनों में मिलने वाली यह सब्जी ताकत से है भरपूर! मौसमी बीमारियां रखती है दूर

बारिश का मौसम काफी सुहाना होता है, लेकिन सेहत के लिहाज से इस मौसम में खुद को फिट रखने के लिए अलर्ट रहना जरूरी है. बारिश में मौसमी फल-सब्जियों का सेवन लाभ पहुंचाता है. ऐसी ही एक मौसमी सब्जी है कंटोला जिसे कई नामों से जाना जाता है, इसे कहीं खेखसा तो कहीं ककोड़ा या मीठा करेला भी कहा जाता है. स्वादिष्ट लगने वाली कंटोला की सब्जी गुणों के मामले में भी किसी से कम नहीं है. कंटोला का सेवन न सिर्फ मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, खांस और एलर्जी से बचाव करता है, बल्कि इससे शरीर को अन्य फायदे भी मिलते हैं.

बारिश के मौसम में ही मिलने वाली कंटोला की सब्जी काफी गुणकारी होती है. इसमें काफी प्रोटीन पाया जाता है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कंटोला का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी हेल्द करता है. आइए जानते हैं इस सब्जी के स्वास्थ्य से जुड़े फायदे.

वजन घटाने में मददगार – कंटोला में प्रचुर मात्रा में phytonutrients पाए जाते हैं, ये कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है. इस सब्जी में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है. न्यूट्रिशनिस्ट सीमा सिंह के मुताबिक ‘कंटोला में पानी भी काफी मात्रा में होता है, ऐसे में आप अगर वजन घटाने की कोशिश में है तो ये सब्जी फायदेमंद होती है.’

मौसमी बीमारियों से बचाव – बारिश के दिनों में मिलने वाली कंटोला की सब्जी खाने से मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है. इसमें एंटी-एलर्जिक और एनालजिस्टिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं.

ब्लड शुगर घटाती है – डायबिटीज की समस्या आजकल काफी कॉमन हो गई है. ऐसे में कंटोला का सेवन लाभकारी हो सकता है. इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को घटाने में मददगार होते हैं. सीमा सिंह के अनुसार ‘कोई भी चीज़ जिसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में हो और पानी भी काफी हो तो ये डायबिटीज डाइट के लिए एक बेहद बढ़िया च्वाइस होती है.’

स्किन हेल्दी रखती है – मानसून के दौरान कंटोला की सब्जी का रेगुलर सेवन स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बीटा कैरोटीन, ल्युटेन आदि प्रोटेक्टिव की तरह काम करते हैं. इसमें मौजूद एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज भी स्किन को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है.