अवैध मिट्टी उत्खनन से पर्यावरण और खेती पर गहराता संकट

15–20 फीट तक खुदाई से खेतों की उर्वरा शक्ति खत्म, एनजीटी के आदेशों की अनदेखी

माखननगर के मोहासा औद्योगिक में पर्यावरण को लेकर अवैध मिट्टी उत्खनन एक गंभीर और चिंताजनक समस्या बनता जा रहा है। खेतों और खुले क्षेत्रों से भारी मात्रा में मिट्टी निकालकर उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है, बल्कि कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति भी स्थायी रूप से नष्ट हो रही है। हालात यह हैं कि कई स्थानों पर खेतों को 15 से 20 फीट तक खोद दिया गया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई अब तक नजर नहीं आ रही।

खेतों की ऊपरी परत खत्म, खेती पर सीधा असर

पर्यावरणविद सुभाष सी.पाण्डे इस स्थिति को बेहद खतरनाक बताते हैं। उनका कहना है कि जिन खेतों से 15 से 20 फीट तक मिट्टी निकाली जा चुकी है, वहां की उर्वरा शक्ति लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेती योग्य भूमि की ऊपरी परत में ही सूक्ष्म जैविक तत्व और माइक्रो बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो मिट्टी को जीवंत बनाते हैं और फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्व तैयार करते हैं।

जब यह ऊपरी परत हटा दी जाती है, तो जमीन अपनी प्राकृतिक उत्पादन क्षमता खो देती है। ऐसे खेतों में वर्षों तक खेती करना संभव नहीं रह जाता, चाहे उसमें कितना भी उर्वरक क्यों न डाल दिया जाए।

भविष्य की खेती और खाद्य सुरक्षा पर खतरा

विशेषज्ञों का मानना है कि अवैध मिट्टी उत्खनन का असर केवल वर्तमान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव भविष्य की खेती और खाद्य सुरक्षा पर पड़ेगा। जिन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही है, वहां धीरे-धीरे बंजर भूमि का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है।

खेती पर निर्भर किसानों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो रहा है। एक बार जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाने के बाद उसे पुनः उपजाऊ बनाने में दशकों लग सकते हैं, वह भी पूर्ण रूप से संभव नहीं होता।

भूजल और जल निकासी भी प्रभावित

अवैध उत्खनन से केवल मिट्टी ही नहीं, बल्कि भूजल संरचना भी प्रभावित हो रही है। गहराई तक खुदाई के कारण प्राकृतिक जल निकासी मार्ग बाधित हो रहे हैं। बरसात के मौसम में जहां पानी रुकने लगता है, वहीं गर्मियों में भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। इसके बावजूद न तो कोई वैज्ञानिक अध्ययन कराया गया और न ही पर्यावरणीय स्वीकृति ली गई।

एनजीटी के आदेशों की खुली अवहेलना

इस पूरे मामले में सबसे गंभीर पहलू यह है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि खेती योग्य भूमि की मिट्टी का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता। एनजीटी ने अपने एक फैसले में कहा है कि खेतों की मिट्टी का उपयोग निर्माण या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में करना पर्यावरण के लिए घातक है।

इसके बावजूद जिले में खुलेआम खेतों से मिट्टी निकाली जा रही है और उसे विभिन्न निर्माण कार्यों में खपाया जा रहा है। यह न सिर्फ़ एनजीटी के आदेशों की अवहेलना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत दंडनीय अपराध भी है।

संगठित नेटवर्क के संकेत

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में मिट्टी की खुदाई और परिवहन किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं हो सकती। इसके लिए पोकलेन, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, ईंधन, श्रमिक और खरीदार— सभी एक संगठित तंत्र की ओर इशारा करते हैं।

यह सवाल भी उठ रहा है कि बिना किसी संरक्षण के यह अवैध गतिविधि इतने लंबे समय तक कैसे चल सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद मौके पर कार्रवाई नहीं होती, जिससे अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले और बढ़ गए हैं।

कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता

जब छोटे निर्माण कार्यों पर तुरंत नोटिस जारी कर दिए जाते हैं, तब इतने बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध मिट्टी उत्खनन पर कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। न तो मशीनें जब्त होती हैं, न ही रॉयल्टी और जुर्माने की वसूली दिखाई देती है।

पर्यावरणविदों का कहना है कि यदि समय रहते सख़्त कदम नहीं उठाए गए, तो जिले की बड़ी कृषि भूमि स्थायी रूप से नष्ट हो सकती है।

कानून क्या कहता है

पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत बिना पर्यावरणीय स्वीकृति भूमि की प्रकृति बदलना अपराध है। वहीं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के अनुसार बिना अनुमति खनन या उत्खनन अवैध माना जाता है। इन कानूनों में मशीनों की जब्ती, जुर्माना और कारावास तक का प्रावधान है।

इसके बावजूद ज़मीनी स्तर पर कानून का प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

पर्यावरणविदों की चेतावनी

पर्यावरणविद सुभाष सी. पाण्डे का कहना है कि यदि अभी भी अवैध मिट्टी उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो इसके परिणाम आने वाले वर्षों में और भी भयावह होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यह केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं है, बल्कि किसानों की आजीविका, खाद्य सुरक्षा और भावी पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा सवाल है।

अवैध मिट्टी उत्खनन का मामला केवल कानून उल्लंघन का नहीं, बल्कि पर्यावरण और कृषि दोनों के अस्तित्व का प्रश्न बन चुका है। आवश्यकता है कि प्रशासन एनजीटी के आदेशों और पर्यावरण कानूनों का सख्ती से पालन कराए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे और खेतों की मिट्टी की रक्षा सुनिश्चित करे।

यदि अब भी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में इसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ेगा।




मनरेगा के बाद का भारत: रोजगार की गारंटी या केंद्रीकृत नियंत्रण?

भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में सरकार ने ऐसा हस्तक्षेप किया है, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई देगी। ‘विकसित भारत – रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ केवल मनरेगा का नया संस्करण नहीं है, बल्कि यह उस दर्शन का पुनर्लेखन है, जिस पर पिछले बीस वर्षों से ग्रामीण रोजगार की बुनियाद टिकी हुई थी।

मनरेगा का जन्म एक स्पष्ट संवैधानिक विचार से हुआ था—काम का अधिकार मांग पर मिले। नया कानून इस मूल विचार को बनाए रखते हुए भी उसकी आत्मा को अलग दिशा में ले जाता दिखाई देता है।

125 दिन का वादा: विस्तार या पुनर्परिभाषा?

पहली नजर में 100 से बढ़ाकर 125 दिन की रोजगार गारंटी एक प्रगतिशील कदम प्रतीत होता है। ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला स्वागत योग्य है। पर सवाल यह है कि क्या यह वृद्धि वास्तविक होगी या कागज़ी?
मनरेगा में यदि किसी राज्य में काम की मांग बढ़ती थी, तो केंद्र को बजट बढ़ाना पड़ता था। नया कानून इस लचीलापन को समाप्त कर देता है। अब केंद्र सरकार राज्यवार आवंटन तय करेगी और वही अंतिम सीमा होगी।
यानी दिन बढ़े, लेकिन बजट बंधा रहे—तो रोजगार की गारंटी कितनी व्यावहारिक रह जाएगी?

मांग आधारित से सप्लाई आधारित मॉडल: नीतिगत यू-टर्न

मनरेगा की सबसे बड़ी ताकत उसकी मांग आधारित प्रकृति थी। ग्रामीण गरीब तय करता था कि उसे काम चाहिए। नया कानून इस अधिकार को सैद्धांतिक रूप से बरकरार रखते हुए भी व्यवहार में उसे केंद्र के बजटीय और भौगोलिक निर्णयों पर निर्भर कर देता है।
यह बदलाव सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक और संघीय संतुलन से जुड़ा हुआ है। राज्यों की भूमिका अब कार्यान्वयन एजेंसी से अधिक कुछ नहीं रह जाती।

केंद्र का बढ़ता नियंत्रण

नए कानून के तहत केंद्र न केवल यह तय करेगा कि किस राज्य को कितना पैसा मिलेगा, बल्कि यह भी कि कहां रोजगार दिया जाएगा। मनरेगा जहां पूरे देश के लिए यूनिवर्सल था, वहीं नया कानून नोटिफाइड क्षेत्रों तक सीमित होगा।
यह सवाल अनिवार्य हो जाता है—
क्या ग्रामीण गरीबी अब भौगोलिक चयन का विषय बनेगी?

संविधान के संघीय ढांचे में यह बदलाव राज्यों की वित्तीय और प्रशासनिक स्वायत्तता को सीमित करता है, जिसे लेकर संसद में तीखी बहस तय है।
ग्रामीण रोजगार से ग्रामीण परिवर्तन तक
नए कानून का सकारात्मक पहलू यह है कि यह रोजगार को सिर्फ गड्ढा खोदने और भरने की प्रक्रिया तक सीमित नहीं रखता।

जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका ढांचा और आपदा प्रबंधन—इन चार स्तंभों पर आधारित ढांचा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक परिवर्तन की संभावना दिखाता है।
विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन पर दिया गया जोर इस कानून को समयानुकूल बनाता है। मनरेगा के समय यह मुद्दा इतना केंद्रीय नहीं था।

खेती के मौसम में काम पर रोक

खेती के पीक सीजन में 60 दिन तक काम रोकने का फैसला किसानों की मांग के अनुरूप हो सकता है, लेकिन यह भूमिहीन मजदूरों के लिए गंभीर संकट भी पैदा कर सकता है।
कृषि मजदूरी अस्थिर है और मनरेगा जैसे कार्यक्रम ऐसे समय में सुरक्षा कवच का काम करते थे। सवाल है—
क्या सरकार ने इस सामाजिक प्रभाव का पर्याप्त आकलन किया है?

डिजिटल पारदर्शिता या डिजिटल निर्भरता?

AI आधारित ऑडिट, बायोमेट्रिक उपस्थिति और रियल-टाइम डैशबोर्ड पारदर्शिता बढ़ा सकते हैं, लेकिन ग्रामीण भारत की डिजिटल असमानता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
यदि तकनीक बाधा बन गई, तो सबसे कमजोर वर्ग फिर हाशिये पर चला जाएगा।

पंचायतें: व्यवस्था की धुरी या कमजोर कड़ी?

सरकार ने ग्राम पंचायत को योजना की आधारशिला बताया है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अधिकांश पंचायतें:
तकनीकी रूप से कमजोर
मानव संसाधन की कमी से जूझती
जटिल प्लानिंग ढांचे के लिए अपर्याप्त रूप से तैयार
बिना व्यापक क्षमता निर्माण के यह कानून कागज़ों में भव्य और जमीन पर बोझ बन सकता है।

सुधार या पुनर्संरचना?

यह कानून न तो पूरी तरह जनविरोधी है, न ही निर्विवाद रूप से जनहितैषी।
यह रोजगार की गारंटी को विकास की रणनीति में बदलने का प्रयास है, लेकिन इसकी कीमत केंद्रीकरण और लचीलापन खोने के रूप में चुकानी पड़ सकती है।
मनरेगा ने ग्रामीण भारत को संकट के समय सहारा दिया था। अब नया कानून दावा कर रहा है कि वह ग्रामीण भारत को स्थायी विकास की राह दिखाएगा।
सवाल सिर्फ इतना है—क्या गारंटी अधिकार के रूप में बचेगी, या योजना बनकर सिमट जाएगी?




Rupee Below 90: महंगाई की अगली लहर आने को तैयार

टीवी-फ्रिज से लेकर कारों और ब्यूटी ब्रांड्स तक 3–7% बढ़ेंगे दाम!

डॉलर के मुकाबले रुपये की ऐतिहासिक गिरावट ने महंगाई के अगले दौर का साफ संकेत दे दिया है। 3 दिसंबर को पहली बार रुपया 90 के नीचे फिसला और 4 दिसंबर को लुढ़ककर 90.43 के स्तर तक पहुँच गया। यह सिर्फ एक वित्तीय आंकड़ा नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा पड़ने वाला बोझ है। आने वाले दिनों में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल, लैपटॉप, कारें और यहां तक कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी 3 से 7 फीसदी तक महंगे होने वाले हैं। GST कटौती से मिली राहत रुपये की गिरावट ने पूरी तरह निगल ली है।
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने दाम बढ़ाने की तैयारी पूरी की
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक और कंज्यूमर गुड्स कंपनियां दिसंबर से जनवरी के बीच 3–7% की कीमत बढ़ोतरी लागू करने जा रही हैं।
कमजोर रुपये, महंगी मेमोरी चिप्स, बढ़े हुए कॉपर रेट और आयातित कंपोनेंट्स की भारी लागत ने कंपनियों की गणना बिगाड़ दी है।
कंपनियों ने शुरुआती अनुमान 85–86 रुपये प्रति डॉलर के आधार पर लगाए थे, लेकिन 90 पार होते ही लागत में सीधी छलांग लग गई। अक्टूबर से कीमतें बढ़ाने का दबाव था, लेकिन GST प्रॉफिटियरिंग निगरानी की वजह से कंपनियों ने कदम रोक रखा था।
सुपर प्लास्ट्रोनिक्स के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह कहते हैं—“GST कटौती से मिली राहत रुपये की गिरावट और पार्ट्स की महंगाई ने पूरी तरह खत्म कर दी। मेमोरी चिप्स के दाम चार महीने में छह गुना बढ़ चुके हैं। कीमतें 7–10% तक बढ़ाना मजबूरी है।”
गोदरेज अप्लायंसेज जनवरी से AC और फ्रिज 5–7% महंगे करने जा रहा है। कंपनी के बिजनेस हेड कमल नंदी ने कहा—“उच्च लागत और रुपये की कमजोरी दोहरी मार साबित हुई है। अगर रुपया और गिरा तो मार्च तिमाही में एक और बढ़ोतरी तय है।”
ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भी असर: मेकअप और स्किनकेयर होंगे महंगे
कमजोर रुपये का असर ब्यूटी सेक्टर पर भी साफ दिखेगा।
MAC, बॉबी ब्राउन, क्लिनिक, द बॉडी शॉप और शिसेडो जैसे ग्लोबल ब्रांड आयातित उत्पादों पर निर्भर हैं। रुपये की गिरावट से इनकी लागत बढ़ेगी और कीमतें ऊपर जाएंगी।
शॉपर्स स्टॉप ब्यूटी के सीईओ बिजू कासिम के अनुसार,
“रुपये की कमजोरी का सीधा असर आयातित ब्यूटी प्रोडक्ट्स की कीमतों पर पड़ता है। लागत संतुलित रखने के लिए दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं।”
ऑटो सेक्टर भी दबाव में: कारें जनवरी से महंगी हो सकती हैं
रुपये की गिरावट ने ऑटो कंपनियों को भी कीमतें बढ़ाने की तैयारी के लिए मजबूर कर दिया है।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है, जबकि ऑडी इंडिया भी इसी दिशा में कदम उठा सकती है। टू-व्हीलर और छोटी कारों पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।
GST कटौती के बाद कंपनियों ने कुछ समय के लिए उपभोक्ताओं को राहत दी थी, लेकिन अब लागत का बढ़ता दबाव उस राहत को उलटने की ओर बढ़ रहा है।
आपकी जेब पर बड़ा असर
रुपया 90 के नीचे जाने का मतलब है—
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स महंगे
कारों और टू-व्हीलरों की कीमतों में बढ़ोतरी
ब्यूटी और स्किनकेयर उत्पादों पर अतिरिक्त बोझ
विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल और महंगा
घरेलू बजट सीधा प्रभावित
आने वाले एक–दो महीनों में उपभोक्ताओं को महंगाई का असली झटका महसूस होना तय है। रुपये की हर गिरावट अब सीधे घर, रसोई, लिविंग रूम और पार्किंग तक असर छोड़कर जाएगी।




डॉलर की उड़ान, रुपये की आह — और हम “अच्छे दिनों” की तलाश में

देश में डॉलर फिर चढ़ गया है। चढ़े भी क्यों न —रुपया तो इतना विनम्र हो चुका है कि हर विदेशी मुद्रा के सामने झुकना इसका राष्ट्रीय चरित्र बन गया है।
डॉलर को देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी VIP को लाल कालीन बिछा दी गई हो और रुपया उस कालीन का कोना पकड़कर खड़ा हो—
“सर, जरा धीरे चलिए, मेरी इज्ज़त भी साथ ही जा रही है…”

सरकारी बयान आते ही हैं—
“घबराइए मत, यह वैश्विक कारण हैं।”
मानो हम वैश्विक कारणों के स्थायी किरायेदार हों।
ज़रा पूछिए—जब वैश्विक परिस्थितियाँ खराब होती हैं तो हम डूब क्यों जाते हैं,
और जब अच्छी होती हैं तो हम फिर भी तैर नहीं पाते?

डॉलर उछल रहा है,महंगाई मुस्कुरा रही है और हमारा रुपया अपनी पुरानी आदत निभा रहा है—मुलायम गिरावट, लगातार, बिना शोर किए।
अर्थव्यवस्था के पहरेदार कहते हैं—
“अर्थव्यवस्था मजबूत है।”
बिल्कुल!
बस एक छोटा-सा सवाल—अगर घर इतना मजबूत है तो छत हर महीने क्यों टपकती है?

गिरते रुपये पर हमारी प्रतिक्रिया भी अनोखी है—चाय की दुकान पर चर्चा,
व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी का सर्टिफिकेट,
और कुछ नेताओं का यह कहना कि
“डॉलर में कुछ खास नहीं, रुपया हमारा संस्कारी है, इसलिए संयमित रहता है।”
जी हाँ,संयमित तो है—इसलिए चुपचाप गिरता जाता है।

देश को अब बहानों की नहीं,
हिम्मत वाले आर्थिक फैसलों की जरूरत है।वरना डॉलर का ग्राफ ऊपर जाएगा और हम नीचे…हमेशा की तरह।




भोपाल गैस त्रासदी वर्षगाँठ पर विशेष

38 वर्ष बाद भी भोपाल गैस त्रासदी की याद हमारे राष्ट्रीय विवेक को झकझोर देती है। 3 दिसंबर 1984 की वह रात केवल औद्योगिक लापरवाही का उदाहरण नहीं थी; वह मनुष्य, मशीन और मुनाफे के संतुलन पर सबसे बड़ा प्रश्नचिह्न थी। दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक दुर्घटना ने यह साबित कर दिया कि जब सुरक्षा व्यवस्था कागजों में सीमित रह जाए और जिम्मेदारी का भाव सत्ता-कक्षों से गायब हो जाए, तब विनाश केवल एक तकनीकी चूक दूर होता है।
यूनियन कार्बाइड के संयंत्र से रिसी मिथाइल आइसोसायनेट (MIC) गैस ने कुछ ही घंटों में भोपाल को श्मशान में बदल दिया। हजारों लोगों की तुरंत मृत्यु, लाखों का जीवनभर का संघर्ष, और पीढ़ियों तक चलता स्वास्थ्य संकट—यह सब एक भयावह सच्चाई बनकर आज भी हमारे सामने मौजूद है। त्रासदी के दशकों बाद भी प्रभावित परिवारों की आँखों में जलन और घरों में दर्द कम नहीं हुआ है।
आज भी गैस प्रभावित बस्तियों में जन्म ले रहे बच्चों में विकृतियाँ, सांस और नेत्र रोगों की लंबी कतारें, दूषित भूजल और बदहाल चिकित्सा व्यवस्था हमें बताती हैं कि यह त्रासदी क्षणिक नहीं थी—यह एक सतत अन्याय है।
न्याय की अधूरी परिभाषा
सबसे कटु सच्चाई यह है कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद न्याय अधूरा है।
कंपनियों पर तय दंड उनकी गलती के अनुपात में बेहद कम रहा।
कई दोषियों को कभी भारतीय अदालतों का सामना नहीं करना पड़ा।
पुनर्वास और मुआवजा वास्तविक ज़रूरत के सामने हमेशा बौना साबित हुआ।
प्रश्न यह है कि मानव जीवन की कीमत इतनी कम क्यों आँकी गई? क्या वैश्विक कंपनियों के सामने एक विकासशील देश के नागरिकों का जीवन इतना सस्ता है?
राज्य की जिम्मेदारी और सबक
भोपाल त्रासदी ने हमें सिखाया था कि
उद्योग का विकास तभी हैं जब सुरक्षा उनकी आत्मा हो।
नियमन की ताकत कागज़ों में नहीं, क्रियान्वयन में होती है।
आपदा प्रबंधन योजनाएँ इमरजेंसी के समय किताबों में नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए।
दुःख की बात यह है कि इन सबकों का अनुपालन देश भर के अनेक औद्योगिक इलाकों में आज भी अधूरा है। रासायनिक और खतरनाक उद्योगों के आसपास रहने वाले लाखों लोग भोपाल के दर्द को रोज़ महसूस करते हुए जीते हैं।

भोपाल गैस कांड की वर्षगाँठ केवल पीड़ा को याद करने का दिन नहीं है; यह हमारे भविष्य के लिए चेतावनी का दिन है।
हमें ऐसी नीतियाँ बनानी होंगी जिनमें नागरिकों की सुरक्षा कॉर्पोरेट हितों से ऊपर हो।
पर्यावरण संरक्षण को विकास-विमर्श की परिधि नहीं, केंद्र में रखना होगा।
न्याय केवल अदालत का फैसला नहीं, पीड़ितों की जीवन गुणवत्ता में सुधार भी है।
त्रासदी नहीं दोहराई जानी चाहिए
भोपाल सिर्फ एक शहर का नाम नहीं—यह हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी और चेतना की कसौटी है।
यदि हम अभी भी नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें माफ़ नहीं करेंगी।
इस वर्षगाँठ पर हमें यह स्वीकारना होगा कि मानव जीवन की सुरक्षा ही राष्ट्र की असली प्रगति है।
भोपाल के पीड़ित आज भी न्याय, सम्मान और स्वस्थ जीवन की उम्मीद में खड़े हैं। उनके संघर्ष को सलाम, और उस रात खोए हर जीवन को विनम्र श्रद्धांजलि।




पंचायत का बड़ा कारनामा! बंद पड़े स्कूल की बना दी बाउंड्री वॉल

boundary-wall
boundary-wall

माखननगर। माखननगर जनपद की ग्राम पंचायत मोहसा में सरकारी धन के दुरुपयोग और कागजी विकास के गंभीर आरोपों वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस प्राथमिक शाला धमासा में इस वर्ष नामांकन शून्य है और शिक्षा विभाग द्वारा बंद करने की प्रक्रिया में है, उसी स्कूल के लिए अचानक बाउंड्री वॉल (boundary-wall) निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

यह मामला गंभीर इसलिए है क्योंकि—बाउंड्री वॉल (boundary-wall) के लिए करीब ₹3,04,000 की राशि 10 फरवरी 2025 को जारी हुई और सूत्रों के अनुसार राशि निकाल ली गई, लेकिन निर्माण लंबे समय तक नहीं कराया गया।

अब जब शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंच गईं, तब आनन-फानन में बंद पड़े स्कूल में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया—मानो सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा हो।

“शासन का पैसा कैसे उड़ाया जाता है”—धमासा इसका जीवंत उदाहरण

ग्राम पंचायत मोहसा की प्राथमिक शाला धमासा पिछले कुछ वर्षों से नामांकन संकट से जूझ रही है। बीआरसी श्याम सिंह पटेल ने स्वयं स्वीकार किया कि—“स्कूल में इस वर्ष जीरो नामांकन है, इसलिए शाला बंद करने की प्रक्रिया चल रही है।”

जब स्कूल बंद हो रहा हो, तो बाउंड्री वॉल (boundary-wall) जैसे कार्य की न कोई जरूरत है और न ही कोई औचित्य।लेकिन इसके बावजूद लाखों की राशि स्वीकृत और जारी कर दी गई — यही सबसे बड़ा सवाल है।

सूत्र बताते हैं कि— 10 फरवरी 2025 को ₹3,04,000 की राशी जारी हुई। वही पंचायत ने राशि निकाल ली लेकिन जमीन पर निर्माण ही नहीं कराया। न ही कोई निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध थी,न ही साइट पर निर्माण की शुरूआत दिखाई दी।यह सीधे तौर पर शासन की राशि के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है।

शिकायत होते ही “रातों-रात विकास” — यह किसे को बचाने की कोशिश?

गाँव में चर्चा है कि जैसे ही मामले की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची, पंचायत पर दबाव बढ़ा। इसके बाद अचानक—मजदूर बुलाए गए,ईंट-बालू डाल दिया गया,काम तेजी से शुरू कर दिया गया और बंद पड़े स्कूल के चारों ओर बाउंड्री (boundary-wall)खड़ी करने की पूरी तैयारी हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक स्कूल में एक ईंट तक नहीं लगी थी।अब शिकायत सामने आते ही काम शुरू कर दिया गया है ताकि “कागज और जमीन” को मिलाया जा सके। यह “फर्जी निर्माण” को बाद में असली दिखाने का एक पैटर्न प्रतीत होता है, जो पंचायत स्तर पर आम हो चला है।

स्कूल बंद, बच्चे नहीं — फिर अचानक बाउंड्री (boundary-wall) की इतनी ज़रूरत क्यों?

जब स्कूल में न विद्यार्थी हैं,न शैक्षणिक गतिविधि,न क्लास चल रही हैं और बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।तो शासन के 3 लाख रुपये बाउंड्री वॉल (boundary-wall) पर क्यों खर्च किए गए?

क्या बच्चों की सुरक्षा का हवाला देकर यह निर्माण (boundary-wall) उचित ठहराया जा सकता है? या फिर यह निर्माण सिर्फ इसलिए किया जा रहा है कि — “निकाली गई राशि का हिसाब कहीं तो दिखाना पड़े!”

यह प्रश्न अब जनपद प्रशासन के गले की फांस बन चुका है।

ग्रामीणों का आरोप—“तीन लाख कागज में साफ हो गए, अब दिखावा किया जा रहा है” गाँव मोहसा और धमासा के ग्रामीण इस कार्य को लेकर अत्यंत नाराज़ हैं।

उन्होंने देवऩ्वापोस्ट से कहा—पैसा कब आया, कब निकला किसी को पता नहीं। स्कूल बंद पड़ा है, पर बाउंड्री (boundary-wall) बन रही है — किसका हित है इसमें? यह शासन की राशि का खुला दुरुपयोग है। शिकायत की गई तो काम कर रहे हैं, वरना कोई निर्माण नहीं होता।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पूरा मामला एक बड़े घोटाले की तरफ इशारा कर रहा है। इस पूरे प्रकरण पर जनपद सीईओ से संपर्क किया गया, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

जांच की दिशा पर भी संशय — क्या ‘समाधान’ पहले से तय कर लिया गया है?

सूत्रों का दावा है कि पंचायत स्तर पर यह प्रयास भी हो रहा है कि किसी तरह कागजों में सब कुछ सही साबित किया जाए।अगर जल्दबाज़ी में निर्माण पूरा कर दिया गया,तो जांच अधिकारी को यही दिखाया जाएगा कि—boundary-wall निर्माण कार्य तो चल रहा था, राशि का उपयोग सही जगह हुआ है।यानी शिकायत को निरस्त करने का पूरा तंत्र सक्रिय हो चुका है।यह स्थिति पंचायत प्रशासन की पारदर्शिता पर गंभीर चोट करती है।

बड़ा सवाल — सरकार के विकास कार्यों में जनता का पैसा सुरक्षित है या नहीं?

प्राथमिक शाला धमासा का मामला सिर्फ एक स्कूल का मामला नहीं है।
यह उन सैकड़ों पंचायतों का उदाहरण है जहाँ—पैसे जारी होते हैं, राशी निकल जाती है,निर्माण नहीं होता और शिकायत आने पर फर्जी कार्य शुरू कर दिया जाता है।

यह घटना बताती है कि सिस्टम की निगरानी व्यवस्था कितनी कमजोर है।यदि किसी ग्रामीण ने शिकायत न की होती, तो यह मामला शायद कभी सामने नहीं आता।

क्या होगी कार्रवाई? क्या जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज?

इस मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है, क्योंकि सवाल सिर्फ तीन लाख रुपये का नहीं है— यह सवाल है कि ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं।अगर इस मामले में दोषी बच जाते हैं, तो यह आने वाले समय में और बड़े घोटालों को खुली छूट देने जैसा होगा।

यह मामला गांव की सच्चाई और शासन की नीयत दोनों पर प्रश्नचिह्न है

बंद स्कूल में लाखों रुपये की बाउंड्री वॉल निर्माण की यह ‘तत्काल पहल’वास्तव में वर्षों से चली आ रही लापरवाही और वित्तीय अनियमितता का परिणाम है।

धमासा की यह बाउंड्री वॉल केवल एक दीवार नहीं—
यह भ्रष्टाचार की दीवार है,जिसके नीचे शासन की योजनाएं, शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासन की जवाबदेही दब गई है।




संविधान दिवस: क्या हम वाकई उसके मूल्यों के प्रति ईमानदार हैं?

constitution
constitution

26 नवंबर—संविधान दिवस (constitution)। सरकारी दफ्तरों में कार्यक्रम होंगे, मंचों पर भाषण होंगे, सोशल मीडिया पर शुभकामनाएँ तैरेंगी। लेकिन एक सवाल आज भी वहीं खड़ा है—क्या हम वाकई संविधान के प्रति ईमानदार हैं, या सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं?

संविधान (constitution) एक किताब नहीं, ज़मीर है

डॉ. भीमराव आंबेडकर ने इसे “सामाजिक क्रांति का माध्यम” कहा था, लेकिन दुखद विडंबना यह है कि संविधान (constitution) का नाम लेने वाले बहुत मिलते हैं, उसे निभाने वाले कम।संविधान में जो न्याय, समानता और स्वतंत्रता लिखी गई है, वह अक्सर भाषणों में तो चमकती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत में धुंधली पड़ जाती है।

सिद्धांत एक ओर, व्यवहार दूसरी ओर

संविधान कहता है कि कानून सबके लिए समान है, लेकिन देश और राज्यों के कई हिस्सों में प्रशासनिक ढाँचा आम नागरिक के लिए अलग और सत्ताधारियों के लिए अलग नज़र आता है। नीतिगत भ्रष्टाचार, ट्रांसफर उद्योग, शासन में पारदर्शिता की कमी—यह सब संविधान (constitution) की आत्मा पर सीधा प्रहार है।

स्थानीय स्तर पर संवैधानिक मूल्यों की मौत

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का उदाहरण ही लें—
पटवारियों की संदिग्ध पोस्टिंग, विभागों में फर्जीवाड़ा, शिक्षा विभाग में मनमानी, फर्जी पत्रकारों का दखल, और अधिकारियों की जवाबदेही का अभाव—ये घटनाएँ बताती हैं कि संविधान (constitution) केवल संविधान भवन में सुरक्षित है, ज़मीन पर नहीं।

जब कानून लागू करने वाला ढाँचा ही कानून से ऊपर बैठ जाए, तब संविधान (constitution) की गरिमा कैसे बच सकती है?

मीडिया और आरटीआई: दो हथियार, एक खतरा

संविधान हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। आरटीआई हमें सच जानने का अधिकार देता है।लेकिन आज स्थिति यह है कि असली पत्रकार खतरे में हैं,फर्जी पत्रकार ब्लैकमेलिंग में लगे हैं और प्रशासन अक्सर इन्हीं फर्जी लोगों का उपयोग खुद को बचाने या विरोधियों को घेरने के लिए करता है।

संविधान का उद्देश्य यह नहीं था।

स्वतंत्र मीडिया लोकतंत्र की आँखें हैं, लेकिन आज वहीं सबसे ज्यादा धुँधला किया जा रहा है।लोकतंत्र चुनौतियों से नहीं, चुप्पी से मरता है।
संविधान का सबसे बड़ा खतरा कोई विदेशी आक्रमणकारी नहीं—हमारी अपनी उदासीनता है।अधिकारों की बात बहुत होती है,कर्तव्यों को कोई याद नहीं रखता।संस्था का सम्मान तब तक है, जब तक वह हमारे मुफ़ीद है और जैसे ही प्रणाली हमारे खिलाफ खड़ी होती है, हम उसे कोसने लगते हैं।यही दोहरा चरित्र संविधान को चोट पहुँचाता है।

क्या संविधान दिवस सिर्फ फोटो-सेशन रह गया है?

हर साल इस दिन शपथ दोहराई जाती है, लेकिन अगले ही दिन वही पुरानी कार्यप्रणाली लौट आती है— कार्यालयों में भेदभाव,शिकायतों की अनदेखी,भ्रष्टाचार की खुली बोली और जनता को सिर्फ कागजों में सम्मान। संविधान दिवस का उद्देश्य “याद” नहीं, “सुधार” था—लेकिन सुधार सबसे कम दिखाई देता है।

अब जरूरत है—बचाने की नहीं, निभाने की

संविधान (constitution) किताब में सुरक्षित है, लेकिन उसकी आत्मा तभी सुरक्षित होगी जब प्रशासन निष्पक्ष और जवाबदेह हो,भ्रष्टाचार को शून्य सहनशीलता मिले,समाज जाति, धर्म, भाषा के झगड़ों में न फँसे और नागरिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी गंभीरता से लें।

संविधान (constitution) मजबूत है। लेकिन वह उतना ही मजबूत है जितने हम—नागरिक, पत्रकार, अधिकारी, नेता और संस्थाएँ—उसे बनाते हैं।

अंत में, एक तीखा प्रश्न

क्या हम संविधान दिवस मना रहे हैं या संविधान (constitution) का दिन मनाकर बाकी 364 दिन उसे भूल जाते हैं? जब तक इस सवाल का ईमानदार जवाब नहीं मिलता, तब तक न लोकतंत्र सुरक्षित है, न संविधान।




इंदिरा गांधी जयंति : “आयरन लेडी” उनके साहस, निर्णयों और वैश्विक प्रभाव की कहानी

iron-lady
iron-lady

देनवा पोस्ट एक्सक्लूसिव। भारतीय राजनीति में जब भी किसी मजबूत, निर्णायक और दूरदर्शी नेता का नाम लिया जाता है, तो इंदिरा गांधी (iron-lady) का नाम सबसे ऊपर आता है। विश्व-राजनीति में उन्हें “आयरन लेडी ऑफ इंडिया” की उपाधि सिर्फ प्रशंसा नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, नीति-निर्णयों और संकट के समय दिखाए गए साहस का प्रमाण है।
अपने कार्यकाल में उन्होंने ऐसी नीतियाँ और फैसले लिए, जिन्होंने न सिर्फ भारत की दिशा बदल दी, बल्कि उन्हें विश्व नेतृत्व की पंक्ति में भी सबसे अलग दर्जा दिलाया।

राजनीतिक विरासत और शुरुआती संघर्ष

इंदिरा गांधी (iron-lady) देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुत्री थीं। बचपन से ही स्वतंत्रता आंदोलन, महात्मा गांधी की विचारधारा और कांग्रेस की राजनीति का सीधा प्रभाव उन पर पड़ा।
लेकिन यह कह देना आसान होगा कि उन्हें नेतृत्व विरासत में मिला। वास्तविकता यह है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पार्टी के भीतर भी उन्हें “कमज़ोर PM” कहा गया, यहां तक कि विपक्ष ने उन्हें “गूँगी गुड़िया” तक कहा।
इंदिरा ने यही चुनौती अपनी ताकत बना ली। धीरे-धीरे उन्होंने अपने फैसलों और कार्यशैली के दम पर वह छवि गढ़ी, जिसने आगे चलकर उन्हें देश की सबसे मजबूत महिला नेता बना दिया।

भारत को खाद्यान्न संकट से बाहर निकाला

1960 का दशक भारत के लिए खाद्यान्न संकट का दौर था। देश को अनाज के लिए अमेरिका की PL-480 सहायता पर निर्भर रहना पड़ता था।
इसी समय इंदिरा गांधी (iron-lady) ने साहसिक निर्णय लेकर हरित क्रांति का रास्ता तैयार किया—

  • उन्नत बीज
  • आधुनिक कृषि तकनीक
  • सिंचाई के लिए बड़े बांधों का निर्माण
  • खाद और कीटनाशक की उपलब्धता
  • कृषि विश्वविद्यालयों का विस्तार

इसके बाद पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी में गेंहू की रिकॉर्ड उत्पादन हुआ और भारत पहली बार खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बना। यह इंदिरा के नेतृत्व की पहली बड़ी सफलता थी।

बैंकों का राष्ट्रीयकरण: गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा में लाने का प्रयास

1969 में इंदिरा गांधी (iron-lady) ने 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया।
यह फैसला उस दौर में बेहद साहसिक माना गया, क्योंकि इसका सीधा टकराव बड़े उद्योगपतियों और निजी बैंक मालिकों से था।
इस कदम ने देश की वित्तीय संरचना में क्रांतिकारी परिवर्तन किया—

  • बैंकिंग सेवाएँ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचीं
  • किसानों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों को कर्ज मिलना आसान हुआ
  • सरकार को गरीबोन्मुखी योजनाएँ लागू करने में मदद मिली

राष्ट्रीयकरण इंदिरा गांधी (iron-lady) की उस राजनीति को मजबूत आधार देता है, जिसे “गरीबी हटाओ” के नारे के साथ सामाजिक-आर्थिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाता है।

1971 का युद्ध: पाकिस्तान पर निर्णायक विजय और बांग्लादेश का निर्माण

इंदिरा गांधी (iron-lady) का सबसे ऐतिहासिक क्षण 1971 में आया, जब उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध का नेतृत्व किया।
पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में मानवाधिकार संकट और शरणार्थियों की भारी आमद के बाद भारत के पास निर्णायक कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

6 दिसंबर 1971 को भारत ने पूर्वी पाकिस्तान के पक्ष में युद्ध की घोषणा की।
13 दिनों में निर्णायक विजय मिली।
93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया — जो विश्व इतिहास की सबसे बड़ी सैन्य सरेंडर में से एक है।

यह जीत इंदिरा गांधी (iron-lady) को विश्व-राजनीति में “आयरन लेडी” के रूप में स्थापित करने का निर्णायक क्षण बन गई। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और हेनरी किसिंजर की चेतावनियों और दबावों को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने भारत के राष्ट्रीय हित की रक्षा की।

पोखरण-I (1974): परमाणु शक्तियों की श्रेणी में भारत का प्रवेश

1974 में इंदिरा गांधी (iron-lady) ने पोखरण में भारत का पहला शांतिपूर्ण परमाणु परीक्षण कराया, जिसे ऑपरेशन “स्माइलिंग बुद्धा” के नाम से जाना जाता है।
यह परीक्षण उस समय दुनिया के लिए एक झटका था क्योंकि भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्था का परमाणु शक्ति बनना अंतरराष्ट्रीय समीकरण बदलने वाला कदम था।

इस निर्णय ने भारत को सामरिक शक्ति के रूप में स्थापित किया और इंदिरा गांधी (iron-lady) का कद एक वैश्विक नेता के रूप में और बढ़ गया।

दुनिया की पहली निर्वाचित महिला प्रधानमंत्री

इंदिरा गांधी सिर्फ भारतीय राजनीति ही नहीं, पूरी दुनिया में महिला नेतृत्व का प्रतीक बनीं।
1966 में जब उन्हें प्रधानमंत्री चुना गया, तब विश्व में महिला नेतृत्व लगभग न के बराबर था।
उनकी स्थिरता, दृढ़ता और संघर्ष क्षमता ने राजनीति में महिलाओं की भूमिका को नई परिभाषा दी।

आपातकाल 1975: इंदिरा का सबसे विवादित और निर्णायक अध्याय

25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
यह उनका सबसे विवादास्पद निर्णय माना जाता है।
आपातकाल के दौरान—

  • प्रेस की आजादी पर प्रतिबंध
  • विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी
  • राजनीतिक गतिविधियों पर नियंत्रण

इन कदमों ने लोकतंत्र पर कई सवाल खड़े किए।
लेकिन आपातकाल के वास्तविक कारणों को समझना भी आवश्यक है—

  • देश में आंतरिक अस्थिरता
  • जेपी आंदोलन की उग्र स्थिति
  • न्यायालय का फैसला
  • आर्थिक चुनौतियाँ

बाद में इंदिरा गांधी (iron-lady) ने 1977 में चुनाव करवाकर सत्ता छोड़ दी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पुनः बहाल किया।
1978–79 के कठिन दौर के बाद वह 1980 में फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटीं, जो उनकी लोकप्रियता और जनविश्वास का बड़ा प्रमाण था।

ऑपरेशन ब्लू स्टार और अंतिम अध्याय

1984 में पंजाब में बढ़ती उग्रवाद की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार को मंजूरी दी।
यह निर्णय अत्यंत कठिन था क्योंकि इसमें राजनीतिक, धार्मिक और सुरक्षा से जुड़े भारी जोखिम थे।
इसी कार्रवाई के परिणामस्वरूप 31 अक्टूबर 1984 को उनकी हत्या कर दी गई।
उनकी मृत्यु के साथ ही भारत ने अपनी सबसे प्रभावशाली, दृढ़ और वैश्विक रूप से सम्मानित नेता को खो दिया।

इंदिरा गांधी (iron-lady) का जीवन साहस, संघर्ष और नेतृत्व का प्रतीक है।
उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, राजनीतिक कौशल और राष्ट्रीय हित के प्रति समर्पण से विश्व राजनीति में भारत की पहचान को मजबूत बनाया। उनके फैसलों से भले विवाद जुड़े हों, लेकिन यह सच है कि इंदिरा गांधी जैसा नेतृत्व भारत की राजनीति में दुर्लभ है।
आज भी वह इतिहास में एक ऐसी महिला नेता के रूप में याद की जाती हैं, जिन्होंने साबित किया कि मजबूत इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व किसी देश की दिशा बदल सकता है।




पंडित नेहरू: दूरदर्शी नेतृत्व जिसने आधुनिक भारत की नींव रखी

jawaharlal-nehru

बाल दिवस और नेहरू जयंती पर विशेष रिपोर्ट

jawaharlal-nehru

हर वर्ष 14 नवंबर को देश पंडित जवाहरलाल नेहरू (jawaharlal-nehru) को उनकी जयंती पर याद करता है — भारत के पहले प्रधानमंत्री, एक दार्शनिक नेता, और आधुनिक भारत के शिल्पकार। यह दिन बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि बच्चों के प्रति नेहरू का स्नेह और उनके उज्ज्वल भविष्य के सपनों ने उन्हें “चाचा नेहरू” के रूप में अमर बना दिया। लेकिन नेहरू सिर्फ बच्चों के प्रिय नहीं थे, वे उस पीढ़ी के नेता थे जिन्होंने आज़ादी के बाद टूटे-बिखरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ाया।

उनकी दूरदर्शिता ने लोकतंत्र, विज्ञान, शिक्षा, उद्योग, और विदेश नीति — सभी क्षेत्रों में ऐसी बुनियाद रखी, जिस पर आज का भारत खड़ा है।

लोकतंत्र को आधार बनाने वाले प्रथम प्रधानमंत्री

जब 1947 में भारत स्वतंत्र हुआ, तब देश के सामने असंख्य चुनौतियाँ थीं — विभाजन की त्रासदी, शरणार्थियों का संकट, संस्थागत खालीपन और आर्थिक अव्यवस्था। ऐसे में पंडित नेहरू (jawaharlal-nehru) ने लोकतंत्र को भारत की आत्मा के रूप में चुना। उन्होंने कभी “सत्ता केंद्रित” शासन नहीं चाहा, बल्कि जनता की भागीदारी पर विश्वास किया।

नेहरू (jawaharlal-nehru) ने कहा था — “भारत का भविष्य केवल जनता की चेतना और लोकतंत्र की जड़ों में है। अगर लोकतंत्र जिंदा रहेगा, तो भारत हमेशा जीवित रहेगा।”

संविधान सभा के गठन से लेकर उसके क्रियान्वयन तक नेहरू ने यह सुनिश्चित किया कि भारत न तो सैन्य तानाशाही बने और न ही किसी धर्म या जाति विशेष का राष्ट्र। उन्होंने स्वतंत्र न्यायपालिका, स्वतंत्र प्रेस और स्वतंत्र निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं को सशक्त किया।

1952 में हुए पहले आम चुनाव में उन्होंने कहा था कि यह केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की आस्था की परीक्षा है। आज जब भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहलाता है, तो उसकी नींव में नेहरू (jawaharlal-nehru) की ही सोच और धैर्य झलकता है।

‘वैज्ञानिक दृष्टिकोण’ की नींव

पंडित नेहरू (jawaharlal-nehru) का मानना था कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से नहीं, बल्कि वैज्ञानिक चेतना से संभव है। उन्होंने कहा था — “It is science alone that can solve the problems of hunger and poverty, of insanitation and illiteracy, of superstition and dead tradition.”
(“केवल विज्ञान ही भूख, गरीबी और अंधविश्वास की समस्याओं का समाधान कर सकता है।”)

इसी सोच के साथ उन्होंने स्वतंत्र भारत में वैज्ञानिक संस्थानों की एक नई परंपरा की शुरुआत की।

  • IITs (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की स्थापना उनके ही नेतृत्व में हुई, ताकि भारत तकनीकी दृष्टि से आत्मनिर्भर बन सके।
  • AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) जैसी चिकित्सा शिक्षा की विश्वस्तरीय संस्था उनकी पहल से बनी।
  • CSIR, DRDO, और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र जैसे संस्थान उनके “विज्ञान आधारित राष्ट्र” के सपने का प्रतीक बने।

नेहरू (jawaharlal-nehru) का “वैज्ञानिक दृष्टिकोण” आज भी भारत की नीतिगत सोच में गहराई से मौजूद है।
1958 में उन्होंने संसद में कहा था — “विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं का विषय नहीं, बल्कि सोचने की एक पद्धति है। जब तक हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण नहीं अपनाएंगे, हम आधुनिक राष्ट्र नहीं बन सकते।”

उनके इस दृष्टिकोण ने ही आगे चलकर भारत को ISRO, परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम और डिजिटल क्रांति की दिशा दी।

शिक्षा में दी ‘राष्ट्र निर्माण’ की दिशा

पंडित नेहरू (jawaharlal-nehru) जानते थे कि बिना शिक्षा के न तो स्वतंत्रता टिकेगी और न ही विकास संभव होगा। उन्होंने कहा था — “शिक्षा एक ऐसी ज्योति है जो अंधकार मिटाती है और राष्ट्र को नई दिशा देती है।”

उनकी प्रेरणा से देशभर में विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और शोध केंद्रों की स्थापना हुई।
उन्होंने विश्वविद्यालयों को केवल “शिक्षा के केंद्र” नहीं, बल्कि “विचार विमर्श और नवाचार के मंच” के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की स्थापना, दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) जैसे केंद्रों का विस्तार — यह सब उनके ही शिक्षा दृष्टिकोण का परिणाम था।

नेहरू चाहते थे कि भारत का हर बच्चा स्कूल जाए, इसलिए उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताया। यही कारण था कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

गुटनिरपेक्ष विदेश नीति: भारत की वैश्विक पहचान

आज जब भारत “वैश्विक दक्षिण” का नेतृत्व करने की बात करता है, तो उसकी जड़ें नेहरू (jawaharlal-nehru) के समय से जुड़ी हैं। उन्होंने शीत युद्ध के दौर में अमेरिका और सोवियत संघ — दोनों से समान दूरी बनाए रखते हुए “गुटनिरपेक्ष आंदोलन” (Non-Aligned Movement) की नींव रखी।

1955 में बांडुंग सम्मेलन में नेहरू ने कहा था — “भारत किसी सैन्य गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगा। हमारी निष्ठा किसी ब्लॉक के प्रति नहीं, बल्कि शांति और मानवता के प्रति है।”

नेहरू (jawaharlal-nehru) की विदेश नीति भारत को “मध्यस्थ” और “विकासशील देशों की आवाज़” के रूप में स्थापित करने में सफल रही। उन्होंने चीन के साथ ‘पंचशील सिद्धांत’ का प्रस्ताव रखा — परस्पर सम्मान, आक्रमण न करना, समानता, सहयोग और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व।

हालांकि बाद में भारत-चीन युद्ध (1962) ने इस नीति पर प्रश्न खड़े किए, लेकिन उनकी मूल भावना — विश्व शांति और स्वतंत्र विदेश नीति — आज भी भारत की कूटनीति का आधार बनी हुई है।

उद्योग और अर्थव्यवस्था की नींव

आज भारत की औद्योगिक शक्ति, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयाँ, और मिश्रित अर्थव्यवस्था मॉडल — ये सब नेहरू (jawaharlal-nehru) युग की देन हैं। उन्होंने “नियोजित विकास” का मॉडल अपनाया और पांच वर्षीय योजनाओं की शुरुआत की, जिसमें कृषि, सिंचाई, ऊर्जा, खनन, भारी उद्योग और रोजगार को प्राथमिकता दी गई।

भिलाई, राउरकेला और दुर्गापुर जैसे स्टील प्लांट्स ने भारत को औद्योगिक राष्ट्र बनने की दिशा दी।
उन्होंने कहा था — “Dam is the temple of modern India.”
(“बांध आधुनिक भारत के मंदिर हैं।”)

नेहरू का यह विचार केवल विकास का प्रतीक नहीं था, बल्कि स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का दर्शन भी था। उनकी नीतियों ने भारत को औद्योगिक आधार दिया, जिसे बाद में हर सरकार ने आगे बढ़ाया।

सांस्कृतिक एकता और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा

नेहरू (jawaharlal-nehru) ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को उसकी ताकत माना। उन्होंने कहा — “हमारी संस्कृति अनेकता में एकता की प्रतीक है। भारत किसी एक धर्म या समुदाय का राष्ट्र नहीं, बल्कि सबका है।”

उन्होंने धर्मनिरपेक्षता को भारतीय लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा बनाया। उनके नेतृत्व में संविधान में समान नागरिक अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। उनकी दृष्टि में धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय था, शासन का नहीं।

बच्चों के प्रति नेहरू का स्नेह: ‘चाचा नेहरू’ की विरासत

पंडित नेहरू (jawaharlal-nehru) बच्चों को देश की “जीवंत आशा” कहा करते थे। वे अक्सर कहते थे — “आज के बच्चे कल के नागरिक हैं। उन्हें आज जैसा बनाएंगे, वैसा ही कल का भारत होगा।”

वे जब भी स्कूलों या बाल मेलों में जाते, बच्चों से घंटों बातें करते, उनके सवालों के जवाब देते और उन्हें बड़े सपने देखने की प्रेरणा देते। इसी स्नेह के कारण उनके निधन के बाद उनकी जयंती (14 नवंबर) को “बाल दिवस” (Children’s Day) के रूप में मनाया जाने लगा।

यह दिन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और पोषण की दिशा में काम करने का संकल्प भी है।

नेहरू की आलोचना और उनकी स्थायी प्रासंगिकता

हालांकि नेहरू (jawaharlal-nehru) की नीतियों पर वर्षों से बहस होती रही है — विशेषकर चीन नीति, समाजवादी झुकाव और सरकारी नियंत्रण पर। लेकिन आलोचनाओं के बावजूद, कोई यह नकार नहीं सकता कि उनकी दूरदर्शिता ने भारत को स्थायित्व और दिशा दी

राजनीतिक विश्लेषक रामचंद्र गुहा के शब्दों में — “नेहरू ऐसे नेता थे जिन्होंने भारत को केवल आज़ाद नहीं किया, बल्कि उसे सोचने, प्रश्न पूछने और आगे बढ़ने की क्षमता दी।”

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने सत्ता की बजाय संस्थाओं को मजबूत किया
उनके बाद आने वाली हर सरकार ने उन्हीं संस्थाओं पर भरोसा किया — चाहे वह लोकतंत्र हो, योजना आयोग हो या शिक्षा प्रणाली।

आज भी प्रासंगिक है नेहरू की दृष्टि

आज जब दुनिया नई तकनीकी क्रांतियों और राजनीतिक तनावों के दौर से गुजर रही है, तब नेहरू की सोच पहले से ज्यादा प्रासंगिक लगती है।
उनका संदेश स्पष्ट था — “हम भविष्य से डरकर नहीं, उसे गढ़ने की क्षमता से महान बनते हैं।”

पंडित नेहरू (jawaharlal-nehru) केवल भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे, वे उस विचार के प्रतीक थे जिसने “आधुनिक भारत” की परिकल्पना को आकार दिया। लोकतंत्र की रक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर उनका विश्वास आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।




वंदे मातरम् के 150 वर्ष: राष्ट्रगीत की गूंज से गूंजेगा हिंदुस्तान

Vande Mataram 150 years
Vande Mataram 150 years

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर प्रतीक और राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” ( Vande Mataram 150 years) की रचना को 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर देशभर में वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय उत्सव “वंदे मातरम्@150” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे भारत में राष्ट्रभक्ति के स्वर गूंजेंगे — कहीं स्कूलों में सामूहिक गान होगा, कहीं देशभक्ति रैलियाँ निकलेंगी, और चारों दिशाओं में “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ भारत माता को नमन किया जाएगा।

यह (Vande Mataram 150 years) गीत सिर्फ एक रचना नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है जिसने लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरित किया। परंतु, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि इस गीत की उत्पत्ति, संघर्ष और स्वीकार्यता की यात्रा कितनी ऐतिहासिक और संवेदनशील रही है।

नैहाटी में जन्मी अमर धुन

वंदे मातरम्” (Vande Mataram 150 years) की रचना 7 नवंबर 1876 को बंगाल के महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। उन्होंने यह गीत पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में अपने कांठालपाड़ा स्थित आवास पर लिखा था। यही स्थान आज एक संग्रहालय के रूप में संरक्षित है, जहाँ हर साल हजारों लोग श्रद्धा से “वंदे मातरम्” (Vande Mataram 150 years)की उत्पत्ति को नमन करने पहुंचते हैं।

बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म वर्ष 1838 में एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ था। उन्होंने हुगली कॉलेज और कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। सन् 1857 में वे बी.ए. पास हुए और 1879 में उन्होंने कानून की डिग्री हासिल की। अपने पिता की तरह उन्होंने भी सरकारी सेवा में कार्य किया और 1891 में सेवानिवृत्त हुए।

उनकी व्यक्तिगत जीवन यात्रा भी उतनी ही संघर्षपूर्ण रही — मात्र 11 वर्ष की आयु में उनका विवाह हुआ, किन्तु शीघ्र ही उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया। बाद में उन्होंने दूसरी शादी की और तीन बेटियों के पिता बने। परंतु उनके भीतर एक राष्ट्रवादी चेतना लगातार आकार ले रही थी।

गॉड सेव द क्वीन’ का विकल्प था यह गीत

न्नीसवीं सदी के भारत में ब्रिटिश शासन सर्वव्यापी था। हर सार्वजनिक अवसर पर अंग्रेजी राष्ट्रगीत ‘गॉड सेव द क्वीन’ गाया जाना अनिवार्य था। यह देखकर बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को अत्यंत कष्ट होता था। उन्हें लगता था कि भारतवासियों के पास भी ऐसा कोई गीत होना चाहिए जो उनकी अपनी मिट्टी, उनकी अपनी संस्कृति और उनकी मातृभूमि की वंदना करे।

इसी भाव से उन्होंने 1876 में संस्कृत और बांग्ला के मिश्रण में यह गीत लिखा — “वंदे मातरम्।” आरंभ में इसके केवल दो पद रचे गए, जिनमें उन्होंने मातृभूमि को देवी दुर्गा के रूप में चित्रित किया। बंकिमचंद्र के शब्दों में — “सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम, शस्यश्यामलाम मातरम्।” इस गीत ने भारत माता की ममत्वमयी, परंतु शक्तिशाली छवि को उकेरा।

आनंदमठ और राष्ट्रवाद का उदय

1882 में बंकिमचंद्र का प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ प्रकाशित हुआ, जिसमें “वंदे मातरम्” को एक सन्यासी पात्र भवानंद द्वारा गाया गया है। इस उपन्यास की पृष्ठभूमि सन्‍यासी विद्रोह पर आधारित थी — जब बंगाल में हिंदू सन्यासी विदेशी शासन और अन्याय के खिलाफ विद्रोह करते हैं।

इस उपन्यास में जब “वंदे मातरम्” का स्वर गूंजता है, तो वह मात्र गीत नहीं रहता — वह एक आह्वान बन जाता है। इस धुन को यदुनाथ भट्टाचार्य ने स्वरबद्ध किया था, और यहीं से “वंदे मातरम्” (Vande Mataram 150 years) जन-जन तक पहुँचने लगा।

विवाद और धार्मिक विमर्श

“वंदे मातरम्” (Vande Mataram 150 years) में भारत को दुर्गा स्वरूपा माता के रूप में चित्रित किया गया है। यह चित्रण उस समय के हिंदू सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य से प्रेरित था। लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन में जब सभी धर्मों के लोग एकजुट हो रहे थे, तो कुछ मुस्लिम नेताओं को यह देवी स्वरूप की उपमा असहज लगी।

साथ ही, ‘आनंदमठ’ उपन्यास की पृष्ठभूमि मुस्लिम शासकों के विरोध से जुड़ी होने के कारण गीत पर सांप्रदायिक रंग चढ़ गया। यही कारण था कि स्वतंत्र भारत के राष्ट्रगान के चयन के समय इस गीत को लेकर राजनीतिक और धार्मिक विमर्श उत्पन्न हुआ।

नेहरू, टैगोर और राष्ट्रगीत पर फैसला

जब भारत की आजादी निकट आई, तो “वंदे मातरम्” को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकारने का प्रश्न उठा। उस समय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस विषय पर रवींद्रनाथ ठाकुर से राय मांगी। टैगोर का मत था कि इस गीत की पहली दो पंक्तियाँ सार्वभौमिक और सर्वधर्मसंगत हैं, और इन्हें सार्वजनिक रूप से गाया जाना चाहिए।

1937 में नेहरू, मौलाना आजाद, सुभाषचंद्र बोस और आचार्य नरेंद्र देव की समिति ने भी यही सुझाव दिया कि गीत के केवल पहले दो पदों को ही सार्वजनिक गायन के लिए स्वीकार किया जाए।

अंततः, 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने यह निर्णय सुनाया कि “वंदे मातरम्” के पहले दो पदों को राष्ट्रगीत के रूप में मान्यता दी जाए, और उन्हें राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा दिया गया।

कांग्रेस अधिवेशनों से लेकर स्वतंत्रता के रण तक

“वंदे मातरम्” (Vande Mataram 150 years) का सार्वजनिक गान पहली बार 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में हुआ। इसके बाद यह गीत स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक बन गया।

1901 में चरनदास ने फिर से कांग्रेस अधिवेशन में इसे गाया। 1905 में बंग-भंग आंदोलन के दौरान जब ब्रिटिश सरकार ने बंगाल को दो भागों में बाँट दिया, तो “वंदे मातरम्” (Vande Mataram 150 years ) आंदोलन का नारा बन गया। सरला देवी चौधुरानी ने बनारस अधिवेशन में इसे अपने स्वर में गाया, और यह गीत जन-आंदोलन की आत्मा बन गया।

आंदोलन के दौरान लाखों लोगों ने “वंदे मातरम्” (Vande Mataram 150 years) को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया। ब्रिटिश पुलिस द्वारा जब भी इस गीत पर रोक लगाई जाती, स्वतंत्रता सेनानी सड़क पर उतर आते। यह गीत जेलों, आंदोलनों और क्रांतिकारी सभाओं में गूंजता रहा।

आकाशवाणी से पहली बार गूंजा था ‘वंदे मातरम्’

भारत की आजादी के ऐतिहासिक क्षण पर भी इस गीत का स्वर गूंजा। 14 अगस्त 1947 की रात संविधान सभा की पहली बैठक की शुरुआत “वंदे मातरम्” से हुई, और समापन “जन गण मन” के साथ हुआ।

अगले ही दिन, 15 अगस्त 1947 की सुबह 6:30 बजे, जब आकाशवाणी से पहली बार स्वतंत्र भारत की आवाज प्रसारित हुई, तो उद्घाटन “वंदे मातरम्” (Vande Mataram 150 years) से ही हुआ। यह क्षण पूरे देश के लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण था।

आजादी का अमर नारा

“वंदे मातरम्” (Vande Mataram 150 years) सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि वह नारा था जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को जीवंत रखा। बंगाल से लेकर बिहार, महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक यह गीत हर आंदोलन का हिस्सा बना।

महात्मा गांधी से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस तक — सभी नेताओं ने इस गीत को अपने-अपने तरीके से आत्मसात किया। सुभाष बोस की आज़ाद हिंद फौज के सैनिक “वंदे मातरम्” का उद्घोष करते हुए दुश्मन के सामने जाते थे।

Vande Mataram 150 years : एक राष्ट्रीय पुनर्जागरण का उत्सव

आज जब “वंदे मातरम्” अपनी रचना के 150 वर्ष पूरे कर रहा है, तो केंद्र सरकार और राज्यों ने मिलकर इसे वर्षभर के राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, सांस्कृतिक संस्थानों, संगीत समारोहों और ऐतिहासिक स्थलों पर “वंदे मातरम्” गान के विशेष आयोजन होंगे। साथ ही, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनियाँ, नाटक और वृत्तचित्र पूरे देश में प्रदर्शित किए जाएंगे।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इसे “जन-जन का उत्सव, मातृभूमि का महोत्सव” का नाम दिया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर “वंदे मातरम् चैलेंज” (Vande Mataram 150 years) शुरू किया गया है, जिसमें लोग अपने स्वर में गीत गाकर अपलोड कर सकेंगे।

एकता का प्रतीक और भविष्य का प्रेरणास्रोत

भले ही “वंदे मातरम्” (Vande Mataram 150 years) का जन्म एक सांस्कृतिक संदर्भ में हुआ था, लेकिन आज यह सभी भारतीयों के लिए समान रूप से प्रेरणास्रोत है। यह गीत जाति, धर्म और भाषा से परे उस एक भावना को व्यक्त करता है जो हर भारतीय के भीतर बसती है — मां के प्रति भक्ति और देश के प्रति निष्ठा।

बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने जो स्वर 1876 में नैहाटी के एक छोटे से कमरे में गढ़ा था, वह आज 150 वर्षों (Vande Mataram 150 years) बाद भी उतना ही जीवंत है। यह गीत हर बार गाते हुए वही सिहरन पैदा करता है जो किसी सैनिक को सीमा पर मातृभूमि की रक्षा करते हुए होती है।

वंदे मातरम् की गूंज सदियों तक

भारत के इतिहास में बहुत कम ऐसी रचनाएँ हुई हैं जो समय की सीमाएँ लांघकर अमर हो गईं। “वंदे मातरम्” उनमें से एक है। यह गीत हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता सिर्फ राजनैतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना का भी उत्सव है।

जब भी कोई भारतीय “वंदे मातरम्” (Vande Mataram 150 years) का उच्चारण करता है, तो उसके भीतर छिपा स्वाभिमान, प्रेम और कर्तव्यबोध जाग उठता है।

और शायद यही इस गीत का शाश्वत संदेश है,
मां की वंदना करो, क्योंकि वही तुम्हारी धरती है, वही तुम्हारा स्वर्ग।

वंदे मातरम्!