माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2026 बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित कीं

भोपाल — माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने बुधवार (13 अगस्त 2025) को मण्डल परीक्षा समिति के निर्णय के बाद हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी और डी.पी.एस.ई. (विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा) मुख्य परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दीं।

लिखित परीक्षा कार्यक्रम

हायर सेकेण्डरी परीक्षा (नियमित/स्वाध्यायी): 7 फरवरी – 3 मार्च 2026

हाईस्कूल परीक्षा (नियमित/स्वाध्यायी): 11 फरवरी – 2 मार्च 2026

डी.पी.एस.ई. (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम): 10 फरवरी – 19 फरवरी 2026


प्रायोगिक परीक्षाएं

अवधि: 10 फरवरी – 10 मार्च 2026

नियमित छात्र: अपनी संबंधित संस्था में

स्वाध्यायी छात्र: निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर


मंडल ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं तय समय पर आयोजित की जाएंगी और संबंधित संस्थानों को समय रहते तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!