अहिरवार समाज माखन नगर ने श्रद्धा व उल्लास से मनाई संत शिरोमणि रविदास  जयंती

माखन नगर। अहिरवार समाज माखन नगर द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ खेड़ापति मंदिर, माता मोहल्ला में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू यादव, नगर अध्यक्ष संजय गिल्ला, मोहन सोनी, उमेश तिवारी, प्रदीप शर्मा, प्रकाश चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, कार्तिकेय वर्मा, मुकेश चौहान, जाहिद खान सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में संत रविदास जी के विचारों—समता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय—को आत्मसात करने का आह्वान किया तथा समाज में आपसी सौहार्द एवं एकता बनाए रखने पर बल दिया।


कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी (पूर्व पार्षद) द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन जितेंद्र चौधरी ने किया।
इस अवसर पर अहिरवार समाज के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें संजय अहिरवार, बद्री प्रसाद, महेश चौधरी, मुकेश अहिरवार, बलराम अहिरवार, प्रकाश अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, आशीष चौधरी, तनु चौधरी, मनीष अहिरवार, तेजराम चौधरी, राजेश चौधरी, राजू अहिरवार, लीला अहिरवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!