Aap mp sanjay singh : संजय सिंह ने तिहाड़ से निकल भरी हुंकार, बोले

केजरीवाल पर बोले संजय सिंह
संजय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद कार्यकर्ता खुशी से झूमने लगे। यहां कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े की धुन पर नाचते नजर आ रहे ते। संजय सिंह ने गाड़ी की छत पर चढ़कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का जोश काफी हाई नजर आया। संजय सिंह ने कहा है, ‘यह जश्न मनाने का वक्त नहीं है, संघर्ष का वक्त है। हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल. सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर रखा गया है। मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वो भी बाहर आएंगे।’
कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि संजय सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर जा सकते हैं और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दिए जाने का फैसला सुनाया था। मंगलवार को दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में उनका इलाज हुआ था। इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल ले जाया गया था।
इस दौरान वो व्हीलचेयर पर नजर आए थे। उनके साथ कुछ सुरक्षाकर्मी भी नजर आए थे। बुधवार को उनकी रिहाई का प्रॉसेस शुरू हुआ था और फिर आखिरकार वो तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। संजय सिंह के बाहर आने से पहले आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता तिहाड़ जेल के बाहर जमा हो गए। वो यहां संजय सिंह के समर्थन में नारे लगा रहे थे। आप कार्यकर्ता यहां पार्टी का झंडा लहरा रहे थे। इस दौरान वहां पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे थे।