प्रधानमंत्री आवास 2.0 के हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र, पात्र परिवारों को वितरित किए गए भू-अधिकार पत्र

माखननगर। माखननगर में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को विभिन्न लाभ वितरित किए गए तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
कार्यक्रम के दौरान विधायक विजयपाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास 2.0 योजना के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही पात्र परिवारों को भू-अधिकार पत्र वितरित कर उन्हें भूमि स्वामित्व का अधिकार सौंपा गया। हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं से मिले लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद माखननगर स्थित तालाब पर चल रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों का विधायक विजय पाल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विधायक ने अवसर पर कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रत्येक नागरिक को सम्मानजनक आवास, भूमि स्वामित्व का अधिकार तथा बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ विकास एवं जनसेवा का अभियान निरंतर जारी रहेगा और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

