Twisha Sharma Case:पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर दर्ज दहेज प्रकरण की होगी जांच

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने मांगी रिपोर्ट, भोपाल पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है एफआईआर

Madhya Pradesh शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग भोपाल-2 की अध्यक्ष और पूर्व जज Giribala Singh के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण को लेकर जांच के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने मामले में त्वरित जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।

विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, Katara Hills Police Station में दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है। शासन ने इस संबंध में मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के उपनियम 9(2) के तहत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

ये भी पढ़ें-  Indore News:हाई-प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा

बहू की मौत के बाद दर्ज हुआ मामला

गौरतलब है कि Bhopal में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बहू Twisha Sharma ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद ट्विशा के परिजनों ने सास गिरिबाला सिंह और पति Samarth Singh पर दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या के आरोप लगाए थे।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि गिरिबाला सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।


ये भी पढ़ें- पीथमपुर हत्याकांड का खुला राज:फोन-पे बैलेंस के लालच में 14 वर्षीय मासूम की हत्या, जंगल में दफनाया शव

समर्थ सिंह फरार, 30 हजार का इनाम घोषित

मामले में गिरिबाला सिंह फिलहाल जमानत पर हैं, जबकि आरोपी समर्थ सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

वहीं ट्विशा शर्मा के परिजनों ने पोस्टमार्टम मध्यप्रदेश से बाहर कराए जाने की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। परिजनों ने गिरिबाला सिंह को पद से हटाने और मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग उठाई है।

शासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

शासन के पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मामला जिला उपभोक्ता आयोग भोपाल-2 की अध्यक्ष से जुड़ा हुआ है, इसलिए नियमानुसार जांच प्रक्रिया अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। अब इस पूरे प्रकरण में विभागीय जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!