नर्मदापुरम संभाग में श्रीकांत बनोठ ने संभाला पदभार

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग के नवागत आयुक्त के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी श्री श्रीकांत बनोठ ने सोमवार को संभाग आयुक्त कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
श्री श्रीकांत बनोठ इससे पूर्व आयुक्त सहसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तथा मूलतः आंध्र प्रदेश से संबंध रखते हैं। प्रशासनिक अनुभव और तकनीकी पृष्ठभूमि के कारण उन्हें एक कुशल एवं प्रभावी अधिकारी के रूप में जाना जाता है।


श्री बनोठ ने प्रतिष्ठित Indian Institute of Technology Madras से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। इससे पूर्व वे हरदा एवं धार जिले में कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान Somesh Mishra एवं Himanshu Jain भी उपस्थित रहे।


नर्मदापुरम संभाग में श्री बनोठ की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्र में विकास कार्यों, नगरीय योजनाओं, राजस्व मामलों एवं प्रशासनिक समन्वय को लेकर उनसे बेहतर कार्यशैली और तेज निर्णय क्षमता की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!