शिवपुर में शोक की लहर: श्री गणेशराम घुनावत का निधन, आज दोपहर अंतिम यात्रा

माखननगर/शिवपुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवार घुनावत परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  गणेशराम घुनावत का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में गहरा दुःख व्याप्त है।


स्वर्गीय गणेशराम घुनावत, रामसिंह घुनावत (PRO), लालजी राम घुनावत, घनश्याम घुनावत (बाबूजी), कृष्ण कुमार घुनावत के पूज्य पिताजी तथा राकेश  घुनावत (सरपंच) के चाचा थे। उनके निधन से परिवार सहित समाज ने एक सम्मानित और वरिष्ठ सदस्य को खो दिया है।


परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके निज निवास ग्राम शिवपुर से सांगाखेड़ा स्थित नर्मदा तट के लिए निकाली जाएगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।


क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!