भोपाल। मध्यप्रदेश में निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में लंबे समय से लंबित राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में हुई अहम बैठक में संभावित नामों की सूची लगभग तय कर ली गई है।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस चर्चा में संगठन स्तर पर नामों को अंतिम रूप देने पर विस्तार से मंथन किया गया।
50 से अधिक नेताओं के नाम शामिल
सूत्रों के अनुसार, तैयार की गई सूची में 50 से ज्यादा नेताओं के नाम शामिल हैं। इससे पहले केंद्रीय नेतृत्व ने सूची में कुछ और नाम जोड़ने के निर्देश देते हुए इसे वापस भेजा था, जिसके बाद प्रदेश संगठन ने संशोधन कर नई सूची तैयार की है।