
माखननगर।एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला बागड़ा तबा की छात्रा अनामिका नायक ने कक्षा 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अनामिका की इस सफलता पर शाला परिवार के समस्त सदस्यों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं में वंदना दुबे,रतन चंदेल,बृजेश त्रिवेदी (जन शिक्षक) सहित अन्य शिक्षकों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने अनामिका को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।