
नर्मदापुरम। राज्य शिक्षा केंद्र (मध्य प्रदेश) द्वारा घोषित कक्षा 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025-26 में शहर के होनहार छात्र असद अहमद खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर A+ ग्रेड प्राप्त किया है।
असद ने कुल 600 में से 582 अंक हासिल कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सेंट जॉन्स को-एड स्कूल के छात्र असद ने सभी छह विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय असद अहमद खान ने अपने माता-पिता, परिवारजनों, प्रिंसिपल सिस्टर लीमा जॉन, स्कूल मैनेजर फादर संतोष, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन के मार्गदर्शन को दिया है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने असद की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।