
माखननगर: माखननगर में गणगौर के पावन अवसर पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मारवाड़ी महिला मंडल बाबई के तत्वावधान में यह शोभा यात्रा शनिवार, 21 मार्च 2026 को सायं 4 बजे निकाली जाएगी।
शोभा यात्रा का शुभारंभ महेश्वरी मंदिर से होगा, जो पटेल मोहल्ला और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बालाजी मंदिर पर पहुंचेगी।
मंडल की अध्यक्ष शिवानी खंडेलवाल, सचिव रश्मि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आरती पाटनी, उपाध्यक्ष प्रीति टाबरी एवं सह-सचिव अंशु खंडेलवाल ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
मंडल के अनुसार शोभा यात्रा पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, संगीत और धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी, जिससे पूरे नगर में उत्सव और आस्था का माहौल बनेगा।
गणगौर पर्व के इस आयोजन को लेकर बाबई नगर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, और शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।