डॉ. आई.एस. कनेश का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, बैडमिंटन और शतरंज में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

माखननगर। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर 2025-26 के अंतर्गत अधिकारी एवं कर्मचारी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रोफेसर और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस प्रतियोगिता में श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर के सहायक प्राध्यापक डॉ. आई.एस. कनेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।


महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. राजकुमार पटवा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग की संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता 13 और 14 मार्च को शासकीय गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय नर्मदापुरम में आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे।


डॉ. कनेश के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चौबे सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!