डॉ. अमजद खान को दो राष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत

नर्मदापुरम |  शिक्षा, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में निरंतर और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रख्यात शिक्षक, साहित्यकार एवं कलाकार डॉ. अमजद खान को वर्ष 2026 में दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है।

उन्हें त्रेतायुग फाउंडेशन द्वारा “नेशनल प्राइड एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” तथा जीवन जागृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में “भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान 2026 (एक्सक्लूसिव ग्लोबल ऑनर)” प्रदान किया गया।


त्रेतायुग फाउंडेशन द्वारा यह सम्मान गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के पावन अवसर पर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। वहीं जीवन जागृति सेवा संस्थान ने डॉ. खान के शिक्षा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में दीर्घकालीन एवं प्रभावशाली योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान से अलंकृत किया।


डॉ. अमजद खान ने शिक्षा के क्षेत्र में सैकड़ों विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया है। साहित्य के माध्यम से उन्होंने सामाजिक चेतना, मानवीय संवेदनाओं एवं राष्ट्रप्रेम को सशक्त स्वर दिया है। उनकी रचनाएँ, काव्य, लेखन और शैक्षिक प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देते हैं।


सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. खान ने दोनों संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे दायित्व को और अधिक गहरा करने वाला संकल्प है। यह मुझे शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”


डॉ. अमजद खान को मिले इन राष्ट्रीय सम्मानों पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, साहित्यप्रेमियों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!