राष्ट्रपिता एवं राष्ट्रकवि को कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं राष्ट्रकवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की संयुक्त पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस परिवार द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर आज़ादी के दीवानों को नमन किया तथा उनके जीवन, विचार और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और पंडित माखनलाल चतुर्वेदी केवल ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और चेतना के प्रतीक हैं। इनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और जनकल्याण के सिद्धांतों के साथ-साथ माखनलाल चतुर्वेदी की राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत साहित्यिक विरासत को याद किया।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम में बदलाव को लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि गांधीजी के ग्राम स्वराज और गरीब-कल्याण की सोच का जीवंत उदाहरण है।


नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गिल्ला ने इस अवसर पर कहा कि
“महात्मा गांधी केवल राष्ट्रपिता ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिन्हें भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व मानता है। मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना से गांधीजी का नाम हटाना देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाने वाला कदम है।”


उन्होंने कहा कि योजना के नाम बदलने के बजाय उसकी कमियों को दूर कर उसे और प्रभावी बनाया जाना चाहिए, ताकि गरीब, मजदूर और ग्रामीण वर्ग को उसका वास्तविक लाभ मिल सके।
कार्यक्रम को राजकुमार गुप्ता, द्वारका चौधरी, शेखर राजपूत, शैलू दुबे, अनिल चौरे सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महापुरुषों के विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू खान, प्रकाश चौरसिया, राजेंद्र बडगुजर, भगवान दास साहू, स्वदेश मालवीय, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र खंडेलवाल, मुंटी जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गिल्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू यादव, पूर्व पार्षद द्वारका चौधरी, युवा नेता जाहिद खान, ब्रजभारती बडगूजर, अंकुर जैन, सतीश आचार्य, सुनील मोदी, देवेंद्र यादव, संजय दुबे, मुकेश सोनी, मोहन सोनी, उत्कर्ष आचार्य, विजय यादव, संतोष यादव, हातिम खान, अरुण तिवारी, जीतू चौधरी, राजेंद्र सकतावत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गिल्ला द्वारा उपस्थित सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!