श्री राम जानकी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का हुआ समापन

माखन नगर। नगर के शनिचरा बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर विद्वान पुरोहितों द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण, शिव पुराण, नर्मदा पुराण, देवी भागवत के पाठ के साथ-साथ 25,100 महामृत्युंजय मंत्र जाप का आयोजन किया गया।

अनुष्ठान का समापन आचार्य पंडित सुनील परसाई के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के अनेक विद्वान ब्राह्मणों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें मनोज द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, प्रदीप भट्ट, अभिषेक तिवारी, ललित चौबे, प्रमोद परसाई, हर्षित दुबे, लखन शर्मा, कमलेश परसाई, भगवती प्रसाद तिवारी, गिरीश पांडे, मनमोहन दुबे एवं राजेंद्र दुबे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यह संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान मुख्य आयोजक एवं मुख्य यजमान लक्ष्मण परस्ते, निवासी जुन्नारदेव, छिंदवाड़ा, के सौजन्य से संपन्न हुआ। अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा नगर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!