महाविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय गणित दिवस का शुभारंभ,प्रथम दिन निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता

माखन नगर।श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखन नगर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के निर्देशन एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती सुषमा यादव बैरवा के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।

राष्ट्रीय गणित दिवस प्रतिवर्ष भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग से आयोजित किया जाता है।

महाविद्यालय मीडिया प्रभारी पंकज बैरवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर गणित विषय पर आधारित रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में महाविद्यालय ग्रंथपाल अजय मेहरा, डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। वहीं निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. सुमन अवस्थी एवं श्रीमती संध्या गोलियां ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती संध्या गोलियां, डॉ. सुमन अवस्थी, श्रीमती मंजू मेहरा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान, डॉ. मनीष शर्मा, पंकज बैरवा एवं आकांक्षा यादव की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रसारण का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!