Municipality Becomes The Center Of Political Tussle: हाईकोर्ट से देवरी नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को बड़ी राहत

सागर/जबलपुर। सागर जिले की देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसके तहत उन्हें पद से हटाया गया था। अदालत ने कहा कि जिन तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई, वे निराधार हैं।

पद पर बनी रहेंगी नेहा जैन

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी सरकारी पोर्टल से AC खरीदी गई है, तो इसे भ्रष्टाचार का आधार नहीं माना जा सकता। सुनवाई के बाद अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए निर्देश दिया कि अगले आदेश तक नेहा अलकेश जैन अपने पद पर बनी रहेंगी। इसके पहले सरकार ने सरिता संदीप जैन को नगरपालिका अध्यक्ष का प्रभार सौंपा था, लेकिन अदालत के आदेश के बाद यह निर्णय अप्रभावी हो गया है।

सरकार से चार हफ्तों में जवाब मांगा

कोर्ट ने राज्य सरकार से चार हफ्तों में जवाब तलब किया है। सरकार को अब यह स्पष्ट करना होगा कि किन तथ्यों के आधार पर 25 अगस्त को नेहा अलकेश जैन को पद से हटाने का आदेश जारी किया गया था। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की थी।

राजनीतिक रसूख का मामला

देवरी नगर पालिका अध्यक्ष का यह मामला अब स्थानीय राजनीति का अहम मुद्दा बन गया है। खास बात यह है कि नेहा अलकेश जैन भी बीजेपी से ही अध्यक्ष बनी थीं। उन्हें हटाने की मुहिम भी स्थानीय विधायक और नगर पालिका के बीजेपी पार्षदों ने चलाई थी।

समर्थकों ने मनाई खुशियां

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद नेहा अलकेश जैन के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर में आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर समर्थकों ने जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!