Bhopal News : MP – UP सीमा पर फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए सीएम यादव ने दिए कमिश्नर को निर्देश

महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद प्रयागराज की सीमाओं को बंद कर दिया गया है। यहां बीते 24 घंटे से लोग सड़क पर अपने वाहनों में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में रीवा कमिश्नर को मदद के लिए निर्देशित किया है। जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से फोन पर चर्चा भी की है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि, “प्रयागराज महाकुंभ में कल हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मन अत्यंत दुखी है। इस दुर्घटना में मध्यप्रदेश से गए तीन श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु की पुष्टि हुई है। दुःख की इस घड़ी में हमारी सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।”

“आज जापान प्रवास के दौरान; प्रयागराज की घटना के संदर्भ में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जी, मुख्य सचिव एवं रीवा संभाग के कमिश्नर से फोन पर बात कर जानकारी ली। मध्यप्रदेश और यूपी सीमा पर यात्रियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबर, उत्तर प्रदेश से लगे सभी जिलों में श्रद्धालुओं के लिए उपयुक्त व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।”

सीएम ने श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया है कि वह ऐसे समय में संयम से काम लें तथा स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें। मैंने मध्यप्रदेश से प्रयाग जाने वाले श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि, मैं सभी स्वयंसेवी सामाजिक संगठनों, NGO, गांवों के सरपंचों, स्थानीय नागरिकों, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ, आप सभी के सहयोग से सीमावर्ती जिलों में सुगम व्यवस्था को बनाए रखने में बहुत सहयोग मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!