Makhannagar News : राज्य स्तरीय कला उत्सव में सत्यम् नामदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

राज्य स्तरीय कला उत्सव में शा. सी एम राइज उ उ मा वि माखननगर के छात्र सत्यम् नामदेव ने त्रिआयामी विधा -दृश्य कला के अंतर्गत मूर्तिकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत” था, जिसके अंतर्गत सत्यम् की इस रचनात्मक प्रस्तुति एवं उनकी कला को राज्य स्तर पर खूब सराहा गया। संस्था प्राचार्य  के के दुबे, मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती अंबिका बर्दिया एवं समस्त शाला परिवार ने इन्हें राष्ट्रीय कला उत्सव में सहभागिता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!