Makhannagar News : जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन



माखन नगर : माखननगर मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के तहत जारी खेल कैलेंडर 2024 के अनुसार श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर को जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय शतरंज (महिला- पुरुष) खेल प्रतियोगिता आयोजन का दायित्व मिला था । इसी तारतम्य में गत दिवस शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई ,जिसमें जिले के  12 महाविद्यालयों के लगभग 44 छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। सर्वप्रथम महाविद्यालय  प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर आर के चौकी कर एवं एसपी मेहरा सचिव जिला शतरंज एसोसिएशन एवं नेशनल आर्बिटर ,व्यायाम शिक्षक राजेश माझी पीएम श्री विद्यालय आंचल खेड़ा व जिला अग्रणी महाविद्यालय से नॉमिनेट शासकीय महाविद्यालय के कीड़ा अधिकारी व पर्यवेक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मालवीय के द्वारा मां सरस्वती जी का पूजन अर्चन कर विधिवत प्रतियोगिता प्रारंभ की। प्रतियोगिता प्रारंभ के पूर्व प्रभारी प्राचार्य चौकीकर ने उपस्थित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व नेशनल आर्बिटुल  एसपी मेहरा जी ने शतरंज के कुछ टिप्स बतलाकर बच्चों को बहुत ही अच्छे तरीके से और पूर्ण बुद्धिमानी का परिचय देते हुए खेलने का आग्रह किया। महाविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी  राजकुमार पटवा ने बताया कि इस जिला स्तर शतरंज प्रतियोगिता के पश्चात निर्णायक मंडल के द्वारा शतरंज महिला पुरुष टीम का गठन किया जाएगा ,यह टीम जिला नर्मदा पुरम दल के नाम से संभाग स्तर प्रतियोगिता खेलने शासकीय महाविद्यालय बैतूल रवाना होगी संभाग स्तर पर यह प्रतियोगिता 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मंच संचालन महाविद्यालय कीड़ा प्रभारी डॉक्टर आई एन कनेश व पंकज बैरवा के द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!