11th May: मूलांक 9 वालों के लिए दिन शुभ ,पढ़ें अंक राशिफल |

आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं।

आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन बुध और चंद्र के प्रभाव वाला रहेगा। बुध-चंद्र के संयोग से सभी काम व्यवस्थित तरीक से हो जाएंगे। मूलांक के मित्र अंकों के लिए दिन शुभ जाने वाला है किंतु शत्रु अंक वालों के कुछ निर्णय आज गलत साबित हो सकते हैं जिन पर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

दिन अच्छा जाने वाला है। सारे कार्य ठीक से हो जाएंगे यहां तक कि लंबे समय से जो काम पूरे नहीं हो पा रहे थे वे भी हो जाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, पैसों की आवक होती रहेगी। जॉब में स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : आज के दिन पेड़-पौधों में जल अवश्य चढ़ाएं।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन उन्नतिदायक रहेगा। जो काम प्रारंभ करेंगे वह पूरा होगा। पारिवारिक क्लेश समाप्त होगा। जीवनसाथी से कटुता समाप्त होगी। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जॉब और बिजनेस में अपने मन मुताबिक बदलाव करने में सफल हो जाएंगे।

  • रेमेडी : आज के दिन दही-दूध का सेवन न करें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है लेकिन आपको वाणी पर संयम रखना होगा। कार्य को टालने की आदत छोड़ेंगे तो बहुत सफलता प्राप्त करेंगे। जॉब में बदलाव के संकेत हैं। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। धन-मान, सुख-संपत्ति प्राप्त हेागी। पेट खराब हो सकता है।

  • रेमेडी : आज किसी बुजुर्ग को उसकी जरूरत की वस्तु भेंट करें।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज कुछ ऐसी घटना हो सकती है जो मन दुखी कर सकती है। आपके सम्मान को चोट पहुंच सकती है। धन का आगमन होगा, तंगी दूर होगी। युवाओं को नए जॉब आफर मिलेंगे। पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पेट गड़बड़ होगा।

  • रेमेडी : काले कुत्ते को घी लगी रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यर्थ की विवादित स्थितियों से दूर रहने का प्रयास करें। मित्रों से धन का लेनदेन विवाद का कारण बन सकता है। परिवार का सहयोग रहेगा। शेयर या बीमा का निवेश फलेगा। जॉब में उन्नति होगी। व्यापार ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : तोतों को दाना डालें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज किसी विपरीतलिंगी व्यक्ति के कारण आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। आप पर कोई आरोप लग सकता है सतर्क रहें। कार्यस्थल पर बॉस से पटरी नहीं बैठेगी। धन की आवक ठीकठाक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार से तालमेल अच्छा रहेगा।

  • रेमेडी : चांदी का कोई आभूषण आज जरूर पहनकर रखें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिनभर दौड़भाग रहने के बावजूद कार्य सफल रहेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने के योग हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। अलग-अलग तरह के कार्यों से लाभ होगा। जॉब में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

  • रेमेडी : बिल्लियों के लिए दूध का इंतजाम करें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज अंक कह रहे हैं कि वाहन और मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है। धन खर्च होगा। धैर्य और संयम रखें, किसी से विवाद न करें। परिवार का सहयोग रहेगा, नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। नए जॉब ऑफर मिलेंगे।

  • रेमेडी : काले घोड़े को चने खिलाएं।
  • लकी नंबर : 8, 7

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

शुभ दिन, शुभ कार्य होंगे। धार्मिक प्रवृत्तियां प्रबल रहेंगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। युवाओं को जॉब ऑफर आएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अंक कह रहे हैं कि आज आप अपने किसी पसंदीदा व्यक्ति से मिल सकते हैं।

  • रेमेडी : लाल फूलों वाले पौधे लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!